Google Analytics Meta Pixel रीपा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती - Ekhabri.com

रीपा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती

आरओ वाटर, चिक्की, पीनट, मिक्चर व आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का काम शुरू

राजस्थान की कम्पनी ने सामग्रियों की गुणवत्ता को सराहा और एमओयू में रूचि दिखाई

रायपुर-छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती की ओर अग्रसर हैं। रीपा के तहत विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं और युवाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार व स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने मुंगेली जिले के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो रीपा का निर्माण किया गया है। जिसका अब अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। रीपा द्वारा उत्पादित सामग्रियों का क्रय करने अब अन्य राज्य के निजी कम्पनी भी रूचि दिखा रहे हैं। बता दें कि पथरिया विकासखंड के ग्राम धरदेई में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रीपा का निर्माण किया गया है। जहां श्री विष्णु बहुद्देशीय सहकारी समिति द्वारा आर. ओ. वाटर, चिक्की, पीनट एवं मिक्चर व आर्टिफिशियल ज्वेलरी का उत्पादन कार्य शुरू किया गया है। जिसका विगत दिनों राजस्थान की स्वीट्स कम्पनी की शाखा बिलासपुर की टीम ने अवलोकन किया और सामग्रियों की गुणवत्ता देखकर सराहना की। साथ ही सामग्रियों का क्रय व प्रशिक्षण हेतु ओएमयू करने में रूचि भी दिखाई।ग्राम धरदेई के रीपा में कार्यरत समूह की अध्यक्ष श्रीमती मधु बरगाह ने बताया कि नगर पंचायत सरगांव में 25 मार्च को आयोजित ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ कार्यक्रम में हमने 230 लीटर आरओ वाटर की बिक्री 3600 रूपए में की थी। अब तक रीपा में 4800 लीटर आर ओ वाटर का उत्पादन तथा 3200 लीटर आर. ओ. वाटर की बिक्री की जा चकी है। उन्होंने बताया कि उनके समूह द्वारा रीपा में किए जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से अब तक 41 हजार 775 रूपए की आमदनी हुई है। इससे सभी महिलाएं काफी उत्साहित हैं। रीपा परिसर में सामुदायिक बाड़ी में विभिन्न प्रकार की सब्जी का उत्पादन एवं विक्रय किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *