Google Analytics Meta Pixel भारत के आगे घुटने टेकने वाले पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का प्रमोशन, बने फील्ड मार्शल - Ekhabri.com

भारत के आगे घुटने टेकने वाले पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का प्रमोशन, बने फील्ड मार्शल

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चार दिनों के सैन्य संघर्ष में भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान की सरकार ने वहां के सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर को प्रमोशन देते हुए फील्ड मार्शल बना दिया है। पाकिस्तान के टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, शहबाज शरीफ सरकार ने आज एक कैबिनेट मीटिंग में इसका फैसला लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 मई, 2025 को पाकिस्तान की संघीय सरकार ने सेना प्रमुख (COAS) जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत कर दिया है। फील्ड मार्शल अयूब खान के बाद अब मुनीर पांच सितारा रैंक प्राप्त करने वाले दूसरे पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी बन गए हैं।

 

 

 

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में सबसे ऊंचा पद है। अब जनरल मुनीर देश के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। इससे पहले अयूब खान 1959-1967 के बीच इस पद के कार्यरत थे। जनरल मुनीर का यह प्रमोशन ऐसे वक्त पर हुआ है, जब पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने के मुद्दे पर भारत की कार्रवाई पर पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है।

 

 

 

नाकामी छुपाने की कोशिश नाकामी पर भी आसिम मुनीर को शहबाज शरीफ सरकार ने इसलिए प्रमोशन दिया है ताकि वह पूरी दुनिया को बता सकें कि भारत के साथ अल्पकालिक सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई है और जनरल मुनीर को उसी का इनाम दिया गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि भारत ने जब पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया तो पाक सेनाध्यक्ष को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी।

Read Also  तेल टैंकर से कई वाहनों की टक्कर में 90 से अधिक लोगों की मौत

 

 

पाकिस्तान ने जब चार दिनों तक भारत के करीब 30 शहरों के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले बोले तो भारतीय सशस्त्र बलों ने उसे नाकाम कर दिया और सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने LoC पर भी घुसपैठ की कोशिश की और वहां भी गोलाबारी की लेकिन भारतीय बलों ने वहां भी उनके मंसूबे चकनाचूर कर दिए। जब भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को ध्वस्त कर दिया तो 10 मई को पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की गुहार लगाई गई, जिसे भारत ने मंजूर कर लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *