Google Analytics Meta Pixel कश्मीरी युवा स्टूडेंट वीजा पर तुर्की में ले रहे दुष्प्रचार की ट्रेनिंग - Ekhabri.com

कश्मीरी युवा स्टूडेंट वीजा पर तुर्की में ले रहे दुष्प्रचार की ट्रेनिंग

कश्मीर पर भारत विरोधी दुष्प्रचार के नए केंद्र के रूप में तुर्की का नाम उभर कर सामने आया है। बडी संख्‍या में कश्मीरी युवक स्टूडेंट वीजा पर तुर्की गए हैं। यहां इनको इंटरनेट मीडिया पर भारत विरोधी दुष्प्रचार की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके सुबूत मिलने के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ऐसे कई छात्रों की पहचान की जा चुकी है और सुरक्षा एजेंसियां उनका पासपोर्ट रद करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखने की तैयारी में हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों इराक, सीरिया व अन्य देशों में हिंसा के वीडियो और फोटो को कश्मीर में सुरक्षा बलों की ज्यादती के रूप में इंटरनेट मीडिया पर जारी किया गया था। जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि ये सभी तुर्की में फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट से अपलोड किए गए थे। बाद में इन अकाउंट के पीछे वहां पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी युवाओं के होने के सुबूत मिले। अभी तक ऐसे आधा दर्जन युवाओं की पहचान की जा चुकी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले भारत विरोधी दुष्प्रचार चलाने वाले युवाओं का पासपोर्ट निरस्त कराया जाएगा और इसके लिए जल्द ही वे विदेश मंत्रालय को पत्र लिखने वाले हैं। पासपोर्ट निरस्त होने के बाद भारत आने की स्थिति में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
दरअसल आतंकी फंडिग को लेकर एफएटीएफ की कड़ी निगरानी और भारतीय एजेंसियों की पैनीनजर के कारण पाकिस्तान के लिए भारत विरोधी दुष्प्रचार चलाना मुश्किल साबित हो रहा था।

Read Also  अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का शव मिला, भारतीय दूतावास ने दुख जताया

सुरक्षा एजेंसियों की कड़ाई के कारण पाकिस्तान जाने वाले कश्मीरी युवाओं की संख्या भी नगण्य हो गई है। पाकिस्तान में केवल वही कश्मीरी युवा जा रहे हैं, जिनका एडमिशन पहले हो चुका है। पाकिस्तान में बढ़ती मुश्किलों के बाद आइएसआइ ने कश्मीरी युवाओं को भारत विरोधी गतिविधियों में धकेलने के लिए नए केंद्र के रूप में तुर्की को तैयार करने का फैसला किया। कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का खुलकर साथ देने वाले तुर्की ने भी कश्मीरी छात्रों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में स्टूडेंट वीजा पर तुर्की जाने वाले युवाओं की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं की संख्या अच्छी खासी हो गई है, जो लगातार बढ़ रही है। अभी यह भी साफ नहीं है कि पढ़ाई के लिए तुर्की जाने वाले कश्मीरी युवाओं का खर्च उनका परिवार उठाता है या फिर उनकी फंडिग कहीं बाहर से होती है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि भारत विरोधी दुष्प्रचार चलाने के लिए कश्मीरी युवाओं को ट्रेनिंग कौन लोग दे रहे हैं?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...