जानिए उन देशों के बारे में, जहां पानी के बराबर है पेट्रोल की कीमत

नई दिल्ली। देश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई शहरों में तो पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये से ऊपर की भी छलांग लगा दी। कीमतों में लगातार हो रही बढोत्तरी से पूरे देश के लोग परेशान हैं। हालांकि, सरकार तेल की कीमत घटाने पर चर्चा कर रही है। दूसरी तरफ दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां पेट्रोल वाकई में पानी के मोल मिलता है।
वेनेजुएला
ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल इस वेनेजुएला में मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 1.45 रुपये प्रति लीटर है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल 2018 में इस देश में 67 पैसे में एक लीटर पेट्रोल बिक रहा था। वेनेजुएला एक ऐसा देश है, जो लगातार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालांकि, इस देश में धरती का सबसे बड़ा तेल भंडार है और अर्थव्यवस्था चरमराने के बावजूद भी यहां की सरकार ईंधन पर सब्सिडी देती है।
ईरान
वेनेजुएला के बाद नंबर आता है ईरान का, जहां 4.50 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है। ईरान प्रमुख तेल-उत्पादक देशों में से एक है। इसके बावजूद भी वेनेजुअला के मुकाबले यहां पेट्रोल की कीमत काफी ज्यादा मानी जा सकती है।
अंगोला
इसके बाद नंबर आता है दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीकी देश अंगोला का। अटलांटिक सागर से सटा ये देश वैसे तो काफी छोटा है, लेकिन अब ईंधन और सोने जैसी बहुमूल्य धातुओं के भंडार के कारण इसका नाम चर्चा में है। अंगोला में भी पेट्रोल काफी सस्ता है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 17.82 रुपये देने होते हैं।
कुवैत
कुछ इसी तरह कुवैत में भी पेट्रोल काफी सस्ता है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.26 रुपए है। आपको बता दें कि कुवैत समेत लगभग सभी खाड़ी देश दुनिया के ऊर्जा स्रोत का केंद्र बने हुए हैं। यहां तेल के भंडार हैं, जिनके निर्यात के चलते ये देश काफी अमीर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Breaking News: छत्तीसगढ़ में जमीन गाइडलाइन दर बढ़ोतरी के आदेश सरकार ने वापस लिए

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की नई गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी से जुड़े कई आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 1400 वर्ग मीटर तक भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार वाला आदेश, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स...

दुर्ग: ख़म्हरिया में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती व मेला मड़ई का आयोजन…

By User 6 / December 13, 2025 / 0 Comments
दुर्ग।दुर्ग जिले के ग्राम ख़म्हारिया (कु.) में 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मेला-मड़ई, शोभायात्रा, पंथी नृत्य, अतिथि सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...

संभलकर करें लेन-देन, दिसंबर में दो दिन ठप रहेंगी UPI सेवाएं

By Reporter 1 / December 13, 2025 / 0 Comments
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। यदि आप भी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों, खरीदारी या ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई (UPI) पर निर्भर हैं, तो आपको...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / December 11, 2025 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह...

रियल एस्टेट प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया आभार

By Reporter 5 / December 9, 2025 / 0 Comments
रायपुर, 08 दिसंबर 2025| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई, रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा पंजीयन एवं मूल्यांकन...

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट

By Reporter 1 / December 9, 2025 / 0 Comments
लंबे इंतजार के बाद Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink ने आखिरकार भारत में अपने प्लान्स की घोषणा कर दी है। कंपनी काफी समय से भारत में सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रही थी, लेकिन अब आधिकारिक वेबसाइट पर...

पेन डाउन” का ऐलान: टोकन नहीं मिलने से किसान ने गला रेता, फिलहाल नहीं छापेंगे सरकारी लीपापोती

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
रायपुर/महासमुंद/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। महासमुंद जिले के बागबाहरा में किसान मनबोध गाड़ा द्वारा गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।   इस दर्दनाक...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल की किस्मत का फैसला आज, जानें जमानत याचिका पर क्या हुआ

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला रिजर्व...

‘धुरंधर’ फेम अक्षय खन्ना ने क्यों नहीं की शादी? वजह जान सोच में पड़ जाएंगे

By Reporter 1 / December 11, 2025 / 0 Comments
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रहमान डकैत के दमदार किरदार में अक्षय खन्ना ने दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया से लेकर...

5000 की रिश्वत लेते महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी गिरफ्तार

By Reporter 1 / December 11, 2025 / 0 Comments
मध्य प्रदेश के देवास जिले में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बागली क्षेत्र...