Google Analytics Meta Pixel खाप पंचायत का फैसला, कल से 100 रुपये में बेचेंगे दूध - Ekhabri.com

खाप पंचायत का फैसला, कल से 100 रुपये में बेचेंगे दूध

हिसार। हरियाणा के हिसार में एक खाप पंचायत ने डेयरी किसानों से केंद्र सरकार के कृषि कानूनों और ईधन की उच्च कीमतों के विरोध में सरकारी सहकारी समितियों को 100 रुपये प्रति लीटर में दूध बेचने का आग्रह किया। यह अपील हिसार के नारनौंद में आयोजित सतरोल खाप की बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता उसके प्रमुख रामनिवास ने की। खाप पंचायत के एक नेता फूल कुमार पेटवार ने कहा कि डेयरी किसानों को एक माचज़् से बढ़े हुए दामों पर दूध बेचने के लिए कहा गया है। हालांकि, उन्होंने आम लोगों की समस्या का निवारण करने की बात कहते हुए कहा कि बाकियों को 55 से 60 रुपये प्रति लीटर की दर में दूध मिलता रहेगा। उन्होंने कहा, खाप ने आज एक निर्णय लिया, जिसमें हमने किसानों को सरकारी सहकारी समितियों को 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध बेचने के लिए कहा है। आम आदमी के लिए, यह 55 रुपये से 60 रुपये प्रति लीटर के बीच बेचा जाएगा। पेटवार ने कहा, हम सरकार को जगाना चाहते हैं। उन्हें कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए और ईंधनों की कीमतें कम करनी चाहिए। पेटवार ने आरोप लगाया कि सरकार अभी भी किसानों की नहीं सुन रही।
-अपनी ही फसलों को नष्ट कर रहे किसान
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आलम यह है कि अब कई जगहों से गुस्साए किसानों द्वारा अपनी ही फसल नष्ट करने की खबरें सामने आने लगी हैं। एक दिन पहले ही उत्तराखंड के काशीपुर में दो किसानों ने अपनी गेहूं और मूली-मेथी की फसलों को ट्रैक्टर से रौंद दिया। दो दिन पहले ही यूपी के मेरठ स्थित रोहटा में एक किसान ने अपनी 10 बीघा गेहूं की फसल जोत डाली थी। पहले भी मेरठ में एक अन्य किसान ने 12 बीघा फसल नष्ट की थी। इन सभी की मांग थी कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी को सुनिश्चित करे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...