Google Analytics Meta Pixel चैंबर संग्राम में 14 प्रत्याशी मैदान से हटे,अब अमर पारवानी-योगेश अग्रवाल में सीधी टक्कर - Ekhabri.com %

चैंबर संग्राम में 14 प्रत्याशी मैदान से हटे,अब अमर पारवानी-योगेश अग्रवाल में सीधी टक्कर

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावी संग्राम में अब सरगर्मी चरम सीमा पर पहुंच गई है। शनिवार को नाम वापसी के आखिरी दिन रायपुर जिले समेत प्रदेश के कुल 14 प्रत्याशियों ने नाम वापसी की। नाम वापसी के बाद चैंबर चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के लिए अमर पारवानी-योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री के लिए अजय भसीन-राजेश वासवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए उत्तम गोलछा-निकेश बरडिय़ा के बीच सीधी टक्कर होगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक नाम वापसी वाले प्रत्याशियों में प्रदेश महामंत्री के लिए अजय अग्रवाल, रायपुर जिले के उपाध्यक्ष के लिए राकेश कुमार ओचवानी, मंत्री के लिए अजय तनवानी समेत अन्य जिलों के उपाध्यक्ष के लिए पांच, मंत्री पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। नाम वापसी के बाद चैंबर भवन में अधिकृत प्रत्याशियों की सूची भी लगा दी गई है। सोमवार एक मार्च की शाम चार बजे तक दोनों ही व्यापारिक पैनलों को अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जमा करनी होगी। इसके बाद दो मार्च मंगलवार दोपहर दो बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन व प्रकाशन किया जाएगा। रायपुर के मतदाताओं की होगी प्रमुख भूमिका चैंबर चुनाव के इस परिणाम में रायपुर के मतदाताओं की भूमिका प्रमुख रूप से मानी जा रही है। इसके बाद भिलाई-दुर्ग के मतदाताओं का नंबर आता है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि इन तीन क्षेत्रों को ही मिलाकर करीब 54 फीसद मतदाता हो जाते है। हालांकि, व्यापारिक पैनलों द्वारा अपना प्रचार-प्रसार सभी क्षेत्रों में जबरदस्त तरीके से किया जा रहा है। व्यापारी एकता पैनल का पुष्प वर्षा कर व्यापारियों ने किया स्वागत छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव- 2021 के मद्देनजर व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद प्रत्याशी योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर सम्भाग के सभी प्रत्याशियों ने चेंबर चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के दौरान राजधानी रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग मॉल, मिलेनियम प्लाजा, बॉम्बे मार्केट व पुराना बस स्टेंड क्षेत्र में जमकर प्रचार किया और पैनल के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने व्यापारियों से समर्थन मांगा। प्रचार के दौरान, लाल गंगा शॉपिंग मॉल के अध्यक्ष हरमेल सिंह चग्गर, सचिव गौरव जोतवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश छाबडिय़ा, सतीश, संतोष, मिलेनियम प्लाजा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश चांडक, उपाध्यक्ष दीपक विधानी, सचिव जुगलकिशोर प्रजापति, कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल, कान्हू अग्रवाल, बॉम्बे मार्केट व्यापारी संघ के अभिषेक गुप्ता, वासुदेव खेमानी, दाऊद भाई एवं पुराना बस स्टेंड के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों ने व्यापारी एकता पैनल के पद प्रत्याशी योगेश अग्रवाल, महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी निकेश बरडिय़ा का अतुलनीय स्वागत करते ढोल-नगाड़े बजाए, आतिशबाजियां की व जमकर फूल-मालाओं की वर्षा की। सघन दौरे के बीच, पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से आगामी चेम्बर चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। वहीं सभी स्थानीय व्यापारियों ने इस बार भी अपने विश्वसनीय पैनल व्यापारी एकता पैनल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनानने का आश्वासन दिया।।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...