Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के 100 अस्पतालों में कल से बुजुर्गों को लगेगा टीका, प्राइवेट हॉस्पिटल में देनें होंगे 250 रु. - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के 100 अस्पतालों में कल से बुजुर्गों को लगेगा टीका, प्राइवेट हॉस्पिटल में देनें होंगे 250 रु.

रायपुर। कोरोना टीकाकरण का तीसरा फेज 1 मार्च से शुरू हो रहा है। इस चरण में 45 से 59 साल के ऐसे लोगों को टीका लगाया जाएगा जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी यह टीका लगाया जाना है। छत्तीसगढ़ में 100 अस्पतालों को इस चरण के टीकाकरण के लिए चुना गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि टीकाकरण के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े प्रदेश के 40 निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन के लिए चुना गया है। प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल, यहां मेडिकल कॉलेज हैं वहां मेडिकल कॉलेज और एक अतिरिक्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को शासकीय सुविधा केंद्र के रूप में चुना गया है। सरकारी अस्पतालों में यह टीका नि:शुल्क होगा। लेकिन निजी अस्पतालों में इसके लिए 250 रुपये देने होंगे। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 60 लाख के करीब मानी जा रही है। गंभीर रूप से बीमार 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों का सरकार के पास कोई पुख्ता अनुमान नहीं है। राज्य टीकाकरण अधिकारी ने बताया, निजी अस्पतालों में केवल आॅनलाइन पंजीयन के बाद ही टीका लगेगा। इसके लिए कोविन एप अथवा आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करना होगा। एप खोलने पर वहां अस्पताल और टीकाकरण के लिए खाली दिन और समय का चुनाव खुद किया जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में लोगों को टीकाकरण केंद्रों के काउंटर पर जाकर पंजीयन कराना होगा। राज्य सरकार अपनी ओर से भी टीकाकरण के इस चरण के लिए पात्र लोगों का चयन कर पंजीकरण कराएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं, मितानिनों, पटवारियों और स्व-सहायता समूहों की मदद से समूहों का पंजीकरण होगा। इसमें पेंशनरों का वर्ग हो सकता है। एक वार्ड के व्यक्तियों का वर्ग हो सकता है, अथवा किसी कार्यसमूह का वर्ग बनाया जा सकता है।
रायपुर के इन अस्पतालों में होगा बुजुर्गों का टीकाकरण
जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल पंडरी, आयुर्वेद कॉलेज, छत्तीसगढ़ हास्पीटल चौबे कॉलोनी, आरोग्य हास्पीटल शंकर नगर, श्रीदानीकेयर हॉस्पीटल, सेजबहार पुराना धमतरी रोड, श्रीहरिकिशन हास्पीटल कर्मा चौक, रामनगर और विद्या हास्पिटल, शंकर नगर।
पंजीयन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी
टीका लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को अपने साथ फोटोयुक्त पहचानपत्र लाना होगा। इसमें आधार कार्ड, निर्वाचक पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, ठढफ कार्ड, फोटो लगा पेंशन दस्तावेज शामिल है। 45 वर्ष से 59 वर्ष के आयु समूह के लोगों को गंभीर बीमारी का प्रमाण पत्र (पंजीकृत डॉक्टर से हस्ताक्षरित) लाना होगा।
इन बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को टीका
पिछले एक वर्ष में हर्ट फेल्योर की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हों।
पोस्ट कॉर्डियक ट्रांसप्लांट, सिग्नीफिकेंट लेफ्ट वेंटीकुलर सिस्टोलिक डिस्फंक्शन, मॉडरेट वैल्व्यूलर हर्ट डिजिज, कोरोनरी आर्टरी डिजिज एंड हाइपरटेंसन, डाइबिटिज आॅन ट्रीटमेंट, एंजाइना एंड हाइपरटेंसन, डाइबिटिज आॅन ट्रीटमेंट, कांग्जेनाइटल हर्ट डिजिज, सीटी, एमआरआई डॉक्यमेंटेड स्ट्रोक, पॅलमनरी आर्टरी हाइपरटेंसन एंड हाइपरटेंसन/डाइबिटिस आॅन ट्रीटमेंट, डाइबिटीज विथ कॉम्प्लीकेशन, किडनी, लीवर, हिमेटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट, इंड स्टेज किडनी डिजिज, इम्यूनोसप्रेसेंट मेडिकेशन, डीकंपेस्टेड सिरोसिस, सेविर रेस्पीटरी डीजिज विथ हॉस्पीटलाइजेशन इन लास्ट टू इयर, लिम्फोमा,ल्यूकेमिया, माइलोमा, कैंसर, सिकल सेल, बोन मैरो फेलर, एप्लास्टिक एनिमिया, थैलेसेमिया मेजर
प्राइमरी इम्यूनोडिफिसिएंसी डिजिज, एचआईवी इंफेक्शन
पर्सन विथ इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी, मस्क्युलर डिस्ट्राफी, एसिड अटैक विथ इन्वॉलवमेंट आॅफ रेस्पिरेटरी सिस्टम, डिसएबिलिटी विथ हाई सपोर्ट नीड, मल्टीपल डिसएबिलिटी इंन्कुलिडिंग डीफ एंड ब्लाइंडनेस
-टीका लगवाने से छूट गये स्वास्थ्य कर्मी भी लगवा सकेंगे
इस चरण में उन स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दोबारा मौका दिया जाएगा जिन्होंने पहले चरण में टीका नहीं लगवाया था। वे किसी केंद्र पर पहुंचकर पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोजगार प्रमाणपत्र और विभाग का आधिकारिक पहचानपत्र लाना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...