Google Analytics Meta Pixel अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी  - Ekhabri.com

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या मांसाहारी। इसके लिए पैकेज के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से में खास रंग का बिंदु लगाया जाएगा। नए नियम के मुताबिक, जिन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पूरी तरह शाकाहारी स्रोतों से है, उनकी पैकेजिंग पर हरे रंग का बिंदु लगाया जाएगा। वहीं, जिन उत्पादों में मांसाहारी स्रोत से प्राप्त सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, उन पर लाल या भूरे रंग का बिंदु लगाना होगा। 21 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन के साथ यह प्रावधान प्रभावी हो गया है।

 

सिर्फ प्रोडक्ट का नाम देखकर नहीं पता चलेगी सामग्री

सरकार की ओर से नियम में बदलाव की जरूरत इसलिए बताई गई है क्योंकि कई कॉस्मेटिक और टॉयलेटरी उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के नाम से उनके स्रोत का पता आसानी से नहीं चलता। मसलन, नारियल, जैतून, एलोवेरा और शीया बटर जैसे घटक पौधों से प्राप्त होते हैं।

 

दूसरी तरफ लैनोलिन भेड़ की ऊन से मिलता है, जबकि कोलेजन और जिलेटिन पशु स्रोतों से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसी तरह ग्लिसरीन, स्टीयरिक एसिड और फैटी एसिड जैसे कुछ पदार्थ पौधों के साथ-साथ पशु वसा से भी तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में पैकेट पर लगा रंगीन बिंदु उपभोक्ताओं को उत्पाद की सामग्री के स्रोत के बारे में एक नजर में जानकारी देने में मदद करेगा।

Read Also  ‘इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति के 11 साल’, PM मोदी ने गिनाई NDA सरकार की उपलब्धियां

 

छोटे पैक पर भी काम आएगा नया निशान

नए नियम का महत्व छोटे पैकेटों के मामले में और बढ़ जाता है। 60 मिलीलीटर तक के तरल उत्पाद और 30 ग्राम तक के ठोस उत्पादों की पैकेजिंग पर कई बार विस्तृत घटक सूची उपलब्ध नहीं होती। ऐसे पैक पर लगाया गया हरा या लाल-भूरा बिंदु उपभोक्ता को उत्पाद की प्रकृति समझने में मदद करेगा।

 

अगर किसी ऐसे उत्पाद पर हरा निशान लगा है जिसमें पशु स्रोत से प्राप्त सामग्री का इस्तेमाल हुआ है, या शाकाहारी सामग्री वाले उत्पाद पर लाल अथवा भूरा बिंदु लगाया गया है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता संबंधित उत्पाद और उसकी पैकेजिंग की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसलिए खरीदारी के दौरान अब टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू और कॉस्मेटिक्स के पैकेट पर लगे इस निशान को भी देखा जा सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *