सिटी सेंटर मॉल के साइड से पंडरी चौक तक एक्सप्रेस-वे के समानांतर 100 मीटर रोड बनाया जाएगा
ब्रिज के नीचे चौक के पास ठेले लगाने वाले को तत्काल हटवाने के निर्देश
रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने आज शहर को ट्रैफिक से निजात दिलाने संयुक्त रूप से एक्सप्रेस-वे का भ्रमण किया। उन्होंने एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक से रेलवे स्टेशन तक के सभी ब्रिज के उपर और नीचे का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ भुरे ने एक्सप्रेस-वे के किनारे कॉलोनी वालों द्वारा अपने आवाजाही की सुविधा के लिए अवैध रूप से तोड़े ग्रिल को फिर से तत्काल जोड़ने के निर्देश सीजीआरडीसी के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड में रॉन्ग साइड मूवमेंट को रोकने हेतु बड़े मैंडेटरी साइन बोर्ड लगाने के निर्देश यातायात विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने ब्रिज के नीचे कहीं-कहीं पर चौक के पास अवैध रूप से लगाए गए ठेले को तत्काल हटवाने रायपुर नगर निगम आयुक्त से कहा। ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने ब्रिज के नीचे ऐसे चौक जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, ट्रैफिक रोटरी बनाए जाने हेतु उन स्थलों का सर्वे कराने ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह को निर्देशित किए। कलेक्टर डॉ भुरे ने पंडरी में यातायात व्यवस्था दुरुस्तीकरण करने हेतु सिटी सेंटर मॉल के साइड से पंडरी चौक तक एक्सप्रेस-वे के समानांतर 100 मीटर रोड बनाए जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने देवेंद्र नगर चौक से मुक्तिधाम की ओर जाने वाले सड़क के चौड़ीकरण के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ भुरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात बाधित होने वाले प्रमुख मार्गों में उन स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधार करें जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस अवसर पर पुलिस एवं यातायात तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...