Google Analytics Meta Pixel राहुल की यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, किसानों ने फेंका लहसुन - Ekhabri.com

राहुल की यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, किसानों ने फेंका लहसुन

राजस्‍थान में “भारत जोड़ो यात्रा” के चौथे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित सभी यात्रियों ने 23 किलोमीटर की दूरी छह घंटे में तय की। यात्रा कोटा शहर से प्रारंभ हुई और बूंदी जिले में पहुंच कर विराम लिया। यात्रा के चौथे दिन कोटा शहर में भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप शर्मा ने खुद को आग लगा ली । मौके पर मौजूद पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन ने अपनी कमीज की मदद से आग बुझाई। यात्रा के दौरान कुछ किसानों ने लहसुन फेंका।

 

कुलदीप सुबह यात्रा में शामिल हुआ। पैदल चलते हुए वह चिल्ला रहा था। यात्री समझ पाते उससे पहले उसने खुद को आग लगा ली। एक निजी अस्पताल में उसका प्रारंभिक उपचार किया गया, उसके बाद पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। कुलदीप के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है। विश्व हिदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में भी शामिल होता है। पेशे से वह फार्मासिस्ट है। अभिलाष ने बताया कि वह चार दिन से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न् करने की सोच रहा था। स्वजन एवं उसके दोस्तों ने मना किया था, लेकिन सुबह जैसे ही यात्रा राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंची, उसने खुद को आग लगा ली। उसके पैर झुलसे हैं। वह कमीज के अंदर पेट्रोल की बोतल और माचिस छिपाकर लाया था।

 

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहुल द्वारा वीर सावरकर को लेकर बार-बार टिप्पणी करने से कुलदीप नाराज था। वहीं, यात्रा कोटा के हवाई अड्डा सर्किल पर पहुंची तो भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन कर यात्रा पर लहसुन फेंका। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण्ा उन्हें लहसुन की फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ देर बार पुलिसकर्मियों ने किसानों को यात्रा से दूर कर दिया। राहुल यहां कोचिग कर रहे छात्रों से भी मिले । उन्होंने छात्रों से कहा कि आप देश का भविष्य हैं, लव यू । छात्रों से बात करने के लिए वह सुरक्षा घेरे से बाहर निकल गए ।

Read Also  पहले लाल बत्ती में घूमते थे माफिया, दंगों को यूपी की पहचान बना दिया था : पीएम मोदी

 

 

राहुल ने खाई कोटा की कचोरी
यात्रा सुबह सवा छह बजे सूर्यमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और बूंदी जिले के केशवरायपाटन में जाकर विराम लिया। तेज सर्दी के बावजूद यात्रा के दौरान कुछ बच्चे और किसान राहुल से मिले । केशवरायपाटन में आधा दर्जन ग्रामीण महिलाओं ने राहुल के साथ फोटो  खिचवाई। स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी । उधर, नाश्ते में राहुल ने कोटा की प्रसिद्ध आलू की कचोरी खाई । इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उनके साथ थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...