Google Analytics Meta Pixel टीका लगवाने से पहले लोग पूछ रहे- शराब कब तक पी सकते हैं - Ekhabri.com

टीका लगवाने से पहले लोग पूछ रहे- शराब कब तक पी सकते हैं

भारत मेें कोरोना का कहर जारी है। रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। उतनी ही तेजी से वैक्सीनेशन भी हो रहा है। रोजाना लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने में लोग अब बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं वैक्सीन लगाने के पहले लोग अजीब-गरीब सवाल कर रहे हैं। …मैडम, रजिस्ट्रेशन वगैरह तो करवा लिया है। मोबाइल पर मैसेज भी आ गया है। लेकिन वैक्सीन लगाने से पहले यह तो बता दीजिए कि ड्रिंक कितने दिन बाद कर सकते हैं…। दरियागंज के कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल के वैक्सीनेशन सेंटर पर झिझकते हुए एक शख्स ने नर्स से सवाल किया। नर्स ने भी मुसकराते हुए 48 घंटे तक नशा न करने की सलाह दी। वह भी इसलिए कि इस बीच अगर वैक्सीन लेने वाले में कोई कॉम्प्लीकेशन आता है तो सारा दोष वैक्सीन पर मढ़ दिया जाएगा। आश्वस्त होने के बाद वह शख्स वैक्सीनेशन टेबल पर चला गया। दिल्ली के वैक्सीनेशन सेंटर पर काम करने वाले नर्सिंग स्टॉफ को अजब-गजब सवालों से दो-चार होना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की दिलचस्पी इस बार में है कि वह वैक्सीन लेने के कितने दिन बाद ड्रिंक कर सकते हैं और धूम्रपान करने का समय कितना रखा जाए। इनके जवाब में नर्सिंग स्टॉफ कभी नशा छोड़ देने की सलाह देता है तो कई बार इनसे दो से तीन दिन तक दूरी बनाने का कहा जाता है। वैक्सीनेशन सेंटर पर काम करने वालों का कहना है कि इसके अलावा ब्ल्ड प्रेशर, डायबटीज, दमा सरीखी दूसरी बीमारियों पर वैक्सीन के साइड इफेक्ट से जुड़े सवाल भी सेंटर पर हो रहे हैं।  अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि इस तरह की बीमारियों का वैक्सीन लेने पर कुछ खास असर नहीं होगा। अगर कोई दिक्कत होती तो केंद्र सरकार इसके लिए पहले ही गाइडलाइन जारी कर देती। वहीं, नशा करने वालों पर भी वैक्सीन का कोई बुरा असर नहीं पड़ता। फिर भी, लोगों का सलाह दी जा रही है कि दो-तीन दिन तक नशे से दूर रहें। इसकी वजह यह है कि वैक्सीन लेने के बाद अगर नशे से कोई समस्या होती है तो उसका सारा दोष वैक्सीन पर डाल दिया जाएगा। इससे वैक्सीनेशन ड्राइव प्रभावित होगी।
वैक्सीन लेने के बाद आधे घंटे का समय होता नाजुक
टीका लेने के आधे घंटे तक का समय बेहद नाजुक है। इस दौरान किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बाद पहले की तरह जिंदगी गुजारी जा सकती है। किसी दूसरे रोग से पीडि़त लोगों को भी वैक्सीन से नहीं डरना चाहिए। वैक्सीन उनके लिए सुरक्षित है। फिर भी, अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
तीन से चार दिन तक रहें नशाखोरी से दूर
वैक्सीन लगाने के दो से चार दिन तक लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। अगर किसी को हाईपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, डायबटीज सीरीखी कोई बीमारी है तो उसकी जानकारी स्टाफ को दे दें। साथ ही वैक्सीन लगवाने के बाद अपनी सारी दवाएं पहले की तरह लेते रहें। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...