Google Analytics Meta Pixel भारत में फिर बना कोरोना का रिकॉर्ड:1.31 लाख केस, 780 मौतें - Ekhabri.com

भारत में फिर बना कोरोना का रिकॉर्ड:1.31 लाख केस, 780 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। भारत में रोजाना रिकॉर्ड टूट रहे हैं। रोजाना लोगों की मौत हो रही है। वायरस के आंकड़े बहुत तेजी से फैल रहे हैं और प्रतिदिन सामने आने वाले आंकड़े भयावह हैं। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 1.31 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जब से देश में कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है, तब से लेकर अबतक ये कोरोना का सर्वाधिक मामला है। इससे पहले बुधवार को 1.26 से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं मंगलवार को भी कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 1.15 लाख से ज्यादा दर्ज की गई थी। वहीं बीते 24 घंटे में 61,899 मरीज ही कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं और 780 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,79,608 हो गई है और वहीं मृतकों की संख्या 1,67,642 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर नौ लाख से ज्यादा हो गई है। देश में कोरोना से ठीक होने की दर घटकर 91.67 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.04 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को कोरोना वायरस से 802 मरीजों की मौत हुई थी।
देश में अब तक 25.26 करोड़ लोगों की जांच हुई
देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच तेजी से कोविड जांच भी की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 7 अप्रैल तक 25,26,77,379 नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिनमें से 12,37,781 नमूनों की गुरुवार को जांच की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई तेज

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...