नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बनाते जा रहा है और एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा कर रहा है। देश में कोरोना के नए मामले लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक दर्ज किए गए। वल्र्डोमीटर के मुताबिक, गुरुवार रात तक 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 31 हजार 787 नए मामले मिले, जो महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। देशभर में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए इस सप्ताह के अंत में अधिकतर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि त्योहारों से पहले खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ न जुट जाए, जिससे कोरोना के प्रसार का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। नवरात्रि, उगादि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, आदि के आगामी त्योहारों से पहले पिछले सप्ताहांत में कई शहरी क्षेत्रों को बंद कर दिया जाएगा। वहीं, अप्रैल के मध्य में जारी महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर पहुंच सकती है, इसे देखते हुए एहतियातन सरकारें सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो रही हैं। स्थानीय प्रतिबंध, मिनी लॉकडाउन, नाइट कफ्र्यू पहले ही मार्च से शुरू हो गए हैं, लेकिन भारत ने दैनिक कोरोना के मामलों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में लॉकडाउन के तहत आने वाले शहरों की सूची लंबी होती जा रही है। हालांकि, पूर्वोत्तर राज्य दूसरी लहर से अछूते साबित हुए हैं और स्थानीय प्रतिबंध से मुक्त हैं। हर दिन कोरोना के नए रिकॉर्ड को देखते हुए किन शहरों में आज से क्या-कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और कहां पर पहले सख्त नियम लागू हैं, आप भी जान लें।
इन शहरों आज से सख्त प्रतिबंध
महाराष्ट्र
आज रात आठ बजे से मुंबई, पुणे, नागपुर और महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिलों में सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। इन जगहों पर सोमवार तक रात्रि कफ्र्यू के अलावा सप्ताहांत लॉकडाउन भी लागू रहेगा। यह इस साल का पहला सप्ताहांत है जब राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। यहां आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी भी आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुंबई प्राधिकरण ने शहर के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के रायपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसकी सीमाएं नौ से 19 अप्रैल को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सील रहेंगी। इन 10 दिनों के लिए केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी और परीक्षा में बैठने वाले छात्र प्रतिबंधों से परे होंगे। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी, साथ ही निजी कार्यालय और बैंक के कार्यालय बंद रहेंगे। इधर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहले ही नौ दिनों का सख्त लॉकडाउन लागू है जो छह अप्रैल से शुरू हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...