मुख्यमंत्री ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से संवाद की
रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कें पश्चात महासमुंद जिले में स्वीकृत नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद सत्र 2022-2023 एमबीबीएस अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद के लिए शाम को स्थानीय मंगल भवन पहुंचे। ज्ञात है यहां महासमुंद में वर्ष 2021 में कॉलेज की स्थापना हुई। यहां स्वीकृत 125 सीटर महाविद्यालय में वर्तमान में 119 छात्र-छात्रों का पहला बैच एम.बी.बी.एस. में अध्ययन कर रहे हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सब इस कॉलेज के पहले बैच का छात्र बन गए हैं। आपकी जिम्मेदारी समाज के लिए महत्वपूर्ण है। जब कोई भी जीवन और मृत्यु के बीच झूलता है तो डॉक्टर ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जीवनरक्षक के रूप में खड़ा रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से अंचल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी। खुशी की बात है कि महासमुन्द में 125 सीटर नवीन मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उन्हें पेंसिल स्केच भेंट किया। संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने महासमुंद में मेडिकल स्थापना के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही यह सपना पूरा हो सका। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांगे एवं मेडिकल कॉलेज के स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने किया महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लिए 136 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देर शाम महासमुंद क्षेत्र में 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। महासमुंद सर्किट हाऊस में आयोजि इस कार्यक्रम में 30 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपए के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास और 106 करोड़ 12 लाख 28 हजार रुपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर भी उपस्थित थे। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और नवीन कार्य शामिल हैं। लोकार्पण कार्यों में स्विंगपूल, प्रवेश द्वार सिरपुर, मिनी स्टेडियम फ़ारेस्ट ग्राउंड, मांगलिक भवन, चौपटी एवं बाज़ार निर्माण, आदि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सिरपुर और ग्राम शेर में आम जनता से भेंट-मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...