Google Analytics Meta Pixel देश के महापौरों को राज्यपाल की सीख:लोगों के फोन उठाएं, पद के पीछे न भागें - Ekhabri.com

देश के महापौरों को राज्यपाल की सीख:लोगों के फोन उठाएं, पद के पीछे न भागें

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में शामिल हुईं। रविवार को एक रायपुर में एक होटल में इस सम्मेलन का समापन किया गया। इस दौरान देशभर से आए महापौरों के साथ राज्यपाल ने एक साझा की। उन्होंने पिछले निगम चुनाव में चुनकर आए पार्षदों से मुलाकात के दौरान का किस्सा शेयर करते हुए कहा- मैंने तब सभी नए चुनकर आए प्रतिनिधियों से कहा था अपना मोबाइल फोन 24 घंटे आॅन रखे।ं राज्यपाल उइके ने कहा- जब हम जिम्मेदार पदों पर पहुंचते हैं तो कई बार हमारा फोन बंद हो जाता है, या हम लोगों के फोन नहीं उठाते। राज्यपाल ने सभी महापौरों से कहा कि लोगों की परेशानियों को सुनें, उनकी बातों को सुनने के दौरान एक अच्छा व्यवहार जरूर रखें । पद के पीछे ना भागें, पद आपके पीछे भागेगा । राज्यपाल ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं 26 साल की उम्र में विधायक बनीं, मैंने कभी सोचा भी नहीं था । लेकिन लोगों के प्रति मेरी निष्पक्ष और संवेदनशील व्यवहार की वजह से ही मुझे पसंद किया गया। 51वें अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सभी महापौरों के अलावा देशभर से 52 महापौर रायपुर पहुंचे हुए थे। 3 दिनों तक चले इस सम्मेलन के दौरान महापौर ने अपने-अपने शहरों में किए जा रहे प्रयोगों को साझा किया। महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आगरा के महापौर नवीन जैन ने बताया इस बैठक में तय किया गया कि सभी महापौर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने-अपने शहरों में काम करेंगे। जैन ने आगे कहा- लोगों की जिंदगी में जन्म से मृत्यु तक का काम नगर निगम ही करता है। महापौरों को आने वाली दिक्कतों में स्थानीय विधायक, सांसदों से कोआॅर्डिनेशन बढ़ाकर काम करने पर बात हुई। सभी महापौर ने हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया है। हर शहर में अब महापौर ट्री गार्ड के साथ बड़े स्तर पर प्लांटेशन करेंगे। लोगों से अपील करेंगे कि अपने मांगलिक कार्यक्रम मेंंं पौधे लगाकर ही कार्यक्रम की शुरूआत करें। सभी महापौर केंद्र से मांग कर रहे हैं कि सिविल सर्विस में एक नगर निगम कैडर शुरू किया जाए। जो कअर अफसर इसमें आएगा वो निगमों में ही काम करें। चाहे उसका ट्रांसफर रायपुर से भोपाल हो मगर निगम में ही हो। अभी होता ये है कि नए अफसरों को आयुक्त बना देते हैं, उनके मन में दूसरे बड़े पद का भाव होता है वो मन लगाकर काम नहीं कर पाते हैं। महापौर को दिए जाने वाले अधिकार और शक्तियों में इजाफा करने की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद सुनील सोनी ने महापौरों की ये मांग दिल्ली पहुंचाने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी बात केंद्र सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे।

Read Also  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान तेज, भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

ढेबर बोले सांसद साथ नहीं देते
कार्यक्रम में बतौर मेहमान रायपुर के सांसद सोनी भी पहुंचे थे। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि रायपुर निगम या देशभर से आए महापौर प्राइवेट पार्टनर शिप पर काम करें। इससे शहर को खड़ा किया जा सकता है। 2006 में मैंने रायपुर में ट्रैफिक सिग्नल लगवाए। विशाखापटनम की एजेंसी से काम हुआ। मैंने कहा चौराहों पर 4 बाय 4 की जगह दी। वहां विज्ञापनों से खर्च निकल आया, एजेंसी ने ही सिग्नल लगाया, मेंटनेंस की बिजली बिल दिया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए रायपुर के एजाज ढेबर ने कहा- सांसद जी साथ दें न, हर चीज में साथ क्यों नहीं देते। बोलना ठहीक है उन्होंने बोला है तो सोच समझकर ही बोला होगा। मगर उनकी भी जवाबदारी है । रायपुर के विकास में उनकी अहम भूमिका होनी चाहिए। ये सिर्फ महापौर का ही शहर नहीं है। सांसदों, विधायकों का भी शहर है। रायपुर लोकसभा की जनता ने जीताकर उन्हें भेजा है, सबकी जिम्मेदारी है सब मिलकर काम करेंगे ता विकास होगा।

**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...