Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी ( 26 SEPT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी ( 26 SEPT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

  • हास्य रस में बुनी हुई एक हल्की -फुल्की अन्दाज में- जो राजनीति, अफसर साहब के आसपास की गलियों से होते हुए पाठकों तक पहुचीं।
रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



दो की लड़ाई में तीसरे को फायदे की आस

भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री बने रहते हैं या फिर टीएस सिंहदेव को कमान मिलेगी? इसको लेकर राज्य में अभी भारी ऊहापोह की स्थिति है। पर पंजाब में जिस तरह दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा हो गया, उसको देखते हुए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों और नेताओं में नई आस जग गई है और वे मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि दो मंत्री और दो विधायक दिल्ली दरबार में हाजरी दे आए हैं। यह तो साफ़ है कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व को लेकर कांग्रेस में नूरा-कुश्ती का खेल चल रहा है। दो की लड़ाई में तीसरे को फायदे की आस में यहां भी मंत्री- विधायक जुगाड़ देख रहे हैं , जैसा कि पंजाब में हुआ। कहते हैं राज्य के दो मंत्री और एक विधायक पार्टी के बड़े नेताओं के सामने दावेदारी भी पेश कर आए हैं, यह अलग बात है कि उनकी गांधी परिवार के किसी सदस्य से मुलाक़ात नहीं हो पाई है। परिणाम जो भी सामने आए। फिलहाल तो नेता-जनता सभी लोग कांग्रेस हाईकमान की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं।

भाजपा नेता की रणनीति

खबर है कि भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में सभी 90 विधानसभा सीटों पर नए चेहरे उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। कहते हैं भाजपा संगठन ने अपने पुराने नेताओं को इसका संकेत भी दे दिया और उन्हें नए चेहरों को जितवाने के लिए काम करने को कहा है। सत्ता में आने पर उनकी सेवाओं के सम्मान की बात कही जा रही है। कहते हैं शीर्ष संगठन की नई रणनीति को भांपकर भाजपा के एक विधायक अभी से अपनी जगह अपने बेटे को प्रोजेक्ट करने में लग गए हैं। कहा जा रहा है कि वे अपने पुत्र को अपने विधानसभा क्षेत्र में भी अपने साथ घूमाने लगे हैं। कहते हैं ऐसे ही भाजपा के और कई नेता भी अपनी सीट बचाने की जुगत में लगे हैं। अब देखते हैं आगे क्या होता है ?

प्रत्याशी तलाशते कांग्रेस नेता

कहते हैं कांग्रेस के एक बड़े नेता गुपचुप तरीके से अपने इलाके में अगले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तलाश में लग गए हैं। कहा जा रहा है कि अपने इलाके में कांग्रेस नेता की पकड़ जबरदस्त है और उनके सहयोग के बिना कांग्रेस उम्मीदवारों की नैया पार होना संभव नहीं है। इसे कांग्रेस के दूसरे नेता भी जानते हैं, फिर भी, सत्ता में आने के बाद उनके इलाके के कुछ नेता उनसे दूर हो गए या पाला बदल लिया । उनके बदले में वे नए चेहरों की तलाश में लग गए हैं। अब विधानसभा चुनाव के वक्त ही नया गणित और समीकरण नजर आएगा ?

बिलासपुर बना कांग्रेस की गुटबाजी का अखाडा

कहते हैं बिलासपुर में शराब माफिया की जगह अब कांग्रेस नेताओं ने ले लिया है। जब राज्य में शराब के धंधे में ठेकेदारों का बोलबाला था, तब बिलासपुर में शराब कारोबारियों में आपसी रंजिश चलती थी और उनके पंडों के बीच गोलीबारी होती थी। अब बिलासपुर में कांग्रेस के नेताओं में आपसी रंजिश चरम पर पहुंच गई है। यहां विधायक शैलेश पांडे और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव की लड़ाई जगजाहिर है। जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने ही विधायक को छह साल के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित कर मर्यादा ही लांघ ली है। इस पर तो खूब राजनीति हो रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की गुटबाजी में कानून-व्यवस्था तार-तार हो गई। न्यायधानी में एक-दूसरे के समर्थक लगातार टकरा रहे हैं।

पीठाधीश्वर की शरण में कांग्रेस नेता

चर्चा है कि राज्य में राजनीतिक उठापटक के बीच रायपुर आए निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी जी महाराज की शरण में कांग्रेस के कुछ बड़े नेता पहुंचे। महाराज जी रायपुर से जगदलपुर भी गए। वहां भी उनसे कुछ नेता मिले। बाद में महाराज जी को एक कांग्रेसी नेता के साथ विशेष विमान से जगदलपुर से प्रयागराज भेजा गया।कहते है महाराज जी की सेवा में सरकारी विमान अर्पित कर दिया गया, जबकि सरकारी विमान में मुख्यमंत्री और मंत्री ही सफर कर सकते हैं या फिर सरकारी अधिकारी। महाराज जी से कांग्रेसी नेताओं की मेल-मुलाकात से लेकर उन्हें विशेष विमान में प्रयागराज भेजना सुर्ख़ियों में है।

अरविंद नेताम की पूछपरख

कहते हैं कांग्रेस के आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल ने श्री नेताम को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के लिए कुलपति चयन की कमेटी में भी रखा था। कहते हैं कि इंदिरा गांधी के कैबिनेट में कृषि राज्य मंत्री रह चुके श्री नेताम को भूपेश राज में न तो सत्ता में और न ही संगठन में खास महत्व मिल पा रहा है। कहा जा रहा है सिलगेर कांड के बाद तो और भी दूरी बढ़ गई है। अच्छी बात है कि बुजुर्ग आदिवासी नेता को राजभवन याद कर रहा है और उनके अनुभव का लाभ कुलपति चयन में ले रहा है। पर बताते हैं दो-दो विश्वविद्यालयों के कुलपति चयन में नेताम का नाम सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोगों के गले नहीं उत्तर रहा है।

नेता का नीयत डोला

कहते हैं एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े पूर्व पार्षद की अपने राजनीतिक आकाओं के धन पर नीयत ख़राब हो गई है। खबर है कि नोटबंदी के दौरान पूर्व पार्षद ने अपने राजनीतिक आकाओं के करीब 50 लाख रुपए को व्हाइट में बदलने की खातिर लिए थे। कुछ राशि तो पार्टी फंड का भी बताया जा रहा है। पर अब तक पूर्व पार्षद ने पैसे नहीं लौटाए हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व पार्षद अपने राजनीतिक आकाओं को खूब छका रहा है लेकिन उसे राजनीतिक आका कुछ बोल नहीं पा रहे हैं । बताते हैं पूर्व पार्षद एक पूर्व विधायक के खासमखास हैं। पूर्व विधायक पार्टी संगठन में जिम्मेदारी के पद पर हैं, माना जा रहा है इस कारण भी पूर्व पार्षद के हौसले बुलंद हैं ।

वरिष्ठता पर जुगाड़ भारी ?

लगता है वन विभाग में जुगाड़ के सामने वरिष्ठता बौना साबित हो गया। तभी तो सीनियर के रहते जूनियर एसडीओ फारेस्ट संजय त्रिपाठी को मरवाही का प्रभारी डीएफओ बना दिया गया है। इससे सीनियर अधिकारी जूनियर के अधीन हो गया है। इसको लेकर बवाल मचा है । पीड़ित गोरेला उपवनमण्डल के एसडीओ केपी डिण्डोरे हल्ला मचाए हुए हैं। मरवाही के विधायक डॉ. केके ध्रुव और गोरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने त्रिपाठी को हटाने के लिए वन मंत्री को पत्र लिखा है। डिण्डोरे 2018 में एसडीओ प्रमोट हुए, जबकि त्रिपाठी जनवरी 2020 में एसडीओ बने हैं। कहते हैं त्रिपाठी के खिलाफ शिकायतें भी पेंडिग हैं। अब देखते हैं कौन किस पर भारी पड़ता है?


(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *