Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (12 SEPT-21) : मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (12 SEPT-21) : मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

हास्य रस में बुनी हुई एक हल्की -फुल्की अन्दाज में- जो राजनीति, अफसर साहब के आसपास की गलियों से होते हुए पाठकों तक पहुचीं।



रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



कयासों के बीच भूपेश बघेल की बैटिंग

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक धुंध अब भी छाए नजर आ रहे हैं। राज्य में करीब दो महीने से राजनीतिक गर्मी के बाद बादल अब बरसे तब बरसे जैसी स्थिति बनी हुई है। कयासों और अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आक्रामक बैटिंग करते दिख रहे हैं। वे बड़े फैसले और घोषणाएं कर रहे हैं, पर आकाश अब भी साफ़ न होने से ब्यूरोक्रेसी के कदम थमे नजर आ रहे हैं। कहते हैं मुख्यमंत्री निवास के तीजा उत्सव कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव के ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने की बात का ब्यूरोक्रेसी और आम लोग अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं। टीएस सिंहदेव लंबे अर्से बाद छह सितंबर को सीएम हाउस गए। भूपेश बघेल के शक्ति परीक्षण कार्यक्रम से दूर रहने वाले मंत्री भी सीएम हाउस में नजर आए। कहते हैं तीजा उत्सव के लिए सीएम हाउस से सबको बुलावा आया था। तीजा उत्सव कार्यक्रम में एक महिला विधायक की सक्रियता चर्चा का विषय है। कहते हैं सक्रियता से इस महिला विधायक को प्रमोट करने वाले नेता को झटका लगा है। नेताजी की लाइन कुछ अलग है। चर्चा है दिल्ली में शक्ति परीक्षण कार्यक्रम के लिए महिला विधायकों को एकजुट करने में भी कथित महिला विधायक की अहम भूमिका रही। कहते हैं पहली बार चुने गए विधायक भूपेश बघेल के साथ हैं , जबकि पुराने विधायक समय को परख रहे हैं। लेकिन सभी को आसमान खुलने का इंतजार है।

भूपेश सरकार की तारीफ़ पर तारीफ़

जम्मू-कश्मीर के वैष्णोदेवी में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ के किसानों की अचानक भेंट और राहुल के सामने भूपेश सरकार की प्रशंसा सुर्ख़ियों में है ही । खबर है कि करीब दो दर्जन कांग्रेस विधायकों ने राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में अच्छे काम होने का पत्र मुख्यमंत्री को दिया है। कहते हैं पिछले दिनों कांग्रेस के एक प्रवक्ता और राजीव भवन के एक छोटे कर्मचारी ने कांग्रेस नेता अजय माकन के कान में भूपेश सरकार की उपलब्धियों के मंत्र फूंके। चर्चा है कि प्रेस कांफ्रेंस के लिए आए माकन के सामने प्रवक्ता और कर्मचारी ने भूपेश सरकार की तारीफों के ऐसे पुल बांधे कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने ही दांतों तले अंगुली दबा दी। अब लोग भूपेश सरकार के इस गुण -गान के तरह-तरह के मायने निकाल रहे हैं।

केबल के धंधे में शेर को सवा शेर ?

कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर केबल वार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वैसे छत्तीसगढ़ में केबल वार कोई नया नहीं है। जब से राज्य बना है , तब से केबल के धंधे में अलटी-पलटी का खेल चल रहा है। इस धंधे में लगे लोग कभी-दोस्त तो कभी दुश्मन बन जाते हैं।खबर है कि कांग्रेस सरकार के करीबी कहे जाने वाले दो लोग जोर आजमाइश में लग गए हैं। चर्चा है कि इस धंधे में अभी जमे व्यक्ति ने कुछ साल पहले अपने दमख़म से दूसरे केबल वालों को उखाड़ फेंका था। कहा जा रहा है अब शेर को सवा शेर मिल गया है।

भाजपा में स्थानीय और बाहरी की लड़ाई

कहते हैं रायपुर जिला भाजपा में स्थानीय और बाहरी की लड़ाई तेज हो गई है।कहा जा रहा है इस मुद्दे पर भाजपा के एक पूर्व मंत्री ने जिले के पदाधिकारी को बड़ी खरी-खोटी भी सुनाई और समाज की राजनीति करने या पार्टी की राजनीति करने की नसीहत भी दे डाली। चर्चा है सोशल मीडिया से शुरू लड़ाई ने पार्टी के भीतर ही बवाल खड़ा कर दिया है। एक समाज प्रमुख पर टिप्पणी के मसले पर भाजपा से जुड़े दो लोगों की गिरफ्तारी ने जिला भाजपा में फूट पैदा कर दिया और मुद्दा स्थानीय और बाहरी का हो चला है। भाजपा से जुड़े दोनों जब जेल से छूटे तो एक वर्ग ने उनका विजेता की तरह स्वागत किया। खबर है कि दोनों के स्वागत के लिए जेल के द्वार पर सैकड़ों लोग खड़े थे। कहा जा रहा कि स्थानीय और बाहरी की लड़ाई भाजपा के भीतर कहीं लंबी दरार न पैदा कर दे।

धर्मांतरण के मुद्दे से भाजपा बल्ले-बल्ले

कहते है राज्य में धर्मांतरण की ख़बरों से भाजपा के हाथ पारस लग गया है। राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए भाजपा बड़े दिन से अच्छे मुद्दे की तलाश में थी, शासन-प्रशासन की रणनीतिक चूक से उसे सरकार पर हमले के लिए धर्मांतरण का मुद्दा मिल गया। धर्मांतरण का विषय भाजपा के लिए शुरू से संजीवनी बूटी रहा है, फिर से यह मुद्दा हाथ लगने से पूरी पार्टी रिचार्ज हो गई, दिख रही है। कहा जा रहा है एक पूर्व मंत्री को पार्टी ने ही हासिए में डाल दिया था, इस मुद्दे ने उनमें प्राणवायु जैसा काम किया और उन्हें फिर से अग्रिम पंक्ति में आने का मौका मिल गया। धर्मांतरण के विषय के बहाने भाजपा नेता सक्रियता दिखा रहे हैं तो कार्यकर्त्ता भी जोशीला बन गए हैं। इस मुद्दे पर भाजपा लगातार सड़क पर संघर्ष करते अपनी ताकत दिखाने और कांग्रेस को पटखनी देने के मूड में लगती है।

आनन -फानन क्यों हटाया गया अजय यादव को ?

चर्चा थी कि अजय यादव को रायपुर एसएसपी से दुर्ग रेंज का प्रभारी आईजी बनाया जा सकता है,लेकिन पुरानी बस्ती थाने में पादरी की पिटाई की घटना ने अजय यादव को पुलिस मुख्यालय पहुंचा दिया। 2004 बैच के आईपीएस अजय यादव जनवरी 2022 में आईजी के पद पर पदोन्नति के लिए पात्र हो जाएंगे। सवाल यह है कि जब 2003 बैच के आईपीएस पात्र होने के आठ माह बाद भी आईजी नहीं बन पाए तो 2004 वालों का नंबर कब आएगा ? 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा दुर्ग के एसएसपी बनाए गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटकर मीणा को लंबे इंतजार के बाद जांजगीर-चांपा जिले का अस्थायी प्रभार मिला था, पर अब उन्हें वीवीआईपी जिले की कमान मिल गई। वैसे कहा जा रहा है कि अजय यादव को सरकार ने ऊपरी दबाव के चलते आनन-फानन में रायपुर एसएसपी के पद से हटा दिया। कहते हैं अजय यादव रायपुर में वैसा काम नहीं कर पा रहे थे, जैसे उन्होंने दूसरे जिलों में खुलकर काम किया था। अजय यादव पर गाज से रायपुर की पुलिस कितनी चुस्त और सक्रिय होती है, यह तो समय बताएगा, लेकिन उनको हटाने से भाजपा को सरकार पर हमला करने लिए हथियार मिल गया।

जिलों की सीमा पर राजनीति

कहते हैं नए जिलों के गठन से भाजपा-कांग्रेस के कई नेताओं की राजनीति सिमट कर रह जायेगी या चौपट हो जाएगी। इसके चलते कुछ नेता किसी गांव या ब्लाक को नए जिले शामिल न करने का दांव चल रहे हैं। चर्चा है सक्ती जिले के दायरे में आने वाले कुछ गांव के लोग जांजगीर जिले से अलग नहीं होना चाहते, तो जांजगीर जिले के कुछ सक्ती जिले में शामिल होना चाहते हैं। मोहला जिला मुख्यालय बनने से छुरिया के लोग दूरी बढ़ने की बात कर रहे हैं और राजनांदगांव को नजदीक बता रहे हैं। अब देखते हैं सरकार क्या हल निकालती है ? वैसे भूपेश सरकार ने चार नए जिले सक्ती, मनेंद्रगढ़, सारंगढ़ और मोहला के लिए बजट आबंटन कर दिया है। इसके साथ ही नए जिलों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। किस जिले में कौन सा ब्लाक और गांव जाएंगे, वह भी तय हो जाएगा।



(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *