Google Analytics Meta Pixel भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी - Ekhabri.com

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर का एफिशिएंसी अवार्ड भी मिला है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कारखाने में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की शुरुआत की।

 

किसानों को 30 रुपये प्रति किलो की दर से 50 किलो शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है। लगातार तीसरे वर्ष किसानों को रियायती दर पर शक्कर देने की व्यवस्था शुरू की गई है। कार्यक्रम में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

 

नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली की ओर से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा को वर्ष 2024-25 और 2025-26 में सर्वोच्च शुगर रिकवरी के लिए एफिशिएंसी अवार्ड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र के लोगों, शेयरधारी किसानों और कारखाना कर्मचारियों को बधाई दी।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह कारखाना किसानों का अपना कारखाना है और इसकी मजबूती किसानों की भागीदारी से ही संभव है।

 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 4,686 नए किसानों को कारखाने का शेयरधारी बनाया गया है। इसके साथ ही शेयरधारी किसानों की संख्या करीब 28 हजार हो गई है। इन सभी किसानों को 30 रुपये प्रति किलो की रियायती दर से 50 किलो शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाला यह लाभ सहकारिता की भावना और कारखाने से उनके जुड़ाव का परिणाम है।

Read Also  लालजी सिंह राठिया ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री से

 

विजय शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भोरमदेव शक्कर कारखाने में 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई थी। इस वर्ष गन्ना पेराई का लक्ष्य बढ़ाकर 4 लाख मीट्रिक टन किया गया है। इसके साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

 

उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कारखाने के साथ अनुबंध करने और गन्ना उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से ही कारखाना लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा और इसका सीधा लाभ किसानों तक पहुंचेगा।

 

# लगातार दो साल देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 में पूरे देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए कारखाने को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि बेहतर शुगर रिकवरी केवल कारखाने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि किसानों की मेहनत का परिणाम है। किसानों द्वारा उत्पादित गुणवत्तापूर्ण गन्ने और उनके परिश्रम से कारखाना देश में उच्च स्तर पर पहुंचा है। किसानों की मेहनत, कारखाना प्रबंधन की कार्यक्षमता और सहकारिता की भावना ने भोरमदेव शक्कर कारखाने को नई पहचान दिलाई है।

 

विजय शर्मा ने कहा कि सहकारी समिति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें होने वाला लाभ सभी सदस्यों के बीच साझा होता है। उन्होंने किसानों से कारखाने से जुड़कर शेयरधारी बनने और गन्ना अनुबंध के माध्यम से इसकी गतिविधियों को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य बोनस बढ़ाने के लिए भी आश्वस्त किया।

Read Also  राज्य में जल्दी बरसेंगे बदल, जानिए देश के मौसम का हाल

 

 

# किसानों की मेहनत से कवर्धा को मिली नई पहचान

 

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। तीजा पर्व और गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच किसानों को रियायती दर पर शक्कर मिलना खुशी की बात है। त्योहारों के दौरान प्रसाद और पकवानों में शक्कर की आवश्यकता होती है, ऐसे में रियायती दर पर शक्कर मिलने से किसानों के त्योहारों की खुशियां और बढ़ेंगी।

 

रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से किसानों के हित में रियायती दर पर शक्कर वितरण की व्यवस्था फिर शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि कवर्धा के किसानों की मेहनत और परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है।

 

उन्होंने कहा कि बेहतर गन्ना उत्पादन और शक्कर की उच्च रिकवरी किसानों की मेहनत का परिणाम है। सरकार का प्रयास है कि गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और गन्ने का उत्पादन बढ़ाया जाए। किसानों के हित में बोनस बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष विजय पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और कारखाना कर्मचारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *