Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री शामिल होंगे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के कार्यक्रम में - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री शामिल होंगे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के कार्यक्रम में

33 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर आधारित फिल्म लॉन्च करेंगे, इसके साथ ही 3396.75 लाख रूपए लागत के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। इसमें 30 करोड़ 13 लाख 73 हजार रूपए की लागत के 12 कार्यों का भूमिपूजन और 3 करोड़ 83 लाख 2 हजार रूपए के दो विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।



मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा उनमें रायपुर में संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय भवन निर्माण लागत 4 करोड़ 86 लाख 76 हजार रूपए, दुर्ग जिले ग्राम परसदा (कुम्हारी) में अनुसूचित जाति (प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग के भवन निर्माण लागत 9 करोड़ 41 लाख 15 हजार रूपए का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 152.97-152.97 लाख रूपए की लागत से बेमेतरा जिले के साजा, मुंगेली जिले के मझगांव, लोरमी में अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, मुंगेली जिले में ही बालक छात्रावास बरमपुर और अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास लोरमी, रायपुर जिले के मंदिर हसौद और दुर्ग के भिलाई में अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, 162.76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम लोरमी, 191.51 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 50 सीटर प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास फास्टरपुर जिला मुंगेली और कबीरधाम जिले में 162.76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम डबराभांठ का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

Read Also  पीएम मोदी ने किए छोटी मां बम्लेश्वरी के दर्शन



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के साजा और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 191.51-191.51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...