रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में विधायकों को मिलेट्स का लंच कराया। विधानसभा में मिलेट्स से बने व्यंजन परोसे गए। विधायकों ने रागी के पकोड़े, कोदो के भजिये और कुटकी के फरे का स्वाद लिया।
मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने पहल की है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत समेत सभी मंत्री रहे मौजूद।









