Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांग: संचालक/ आयुक्त हो विभाग का दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का मिलेगा लाभ - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांग: संचालक/ आयुक्त हो विभाग का दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा विभिन्न विभागों के संचालक/आयुक्त के पद पर विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की हुई बैठक में राय सामने आई कि संचालक के पद पर विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति से उनके दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का लाभ मिलेगा। विभागीय सेटअप रिवीजन से कार्य क्षमता भी बढ़ेगी।

 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुन्द तंबोली ने कहा कि विभागीय संचालक/आयुक्त की नियुक्ति से विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों के दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का लाभ विभाग को मिलेगा। विभागीय अधिकारियों को दायित्व दिए जाने से कामकाज में और अधिक कसावट आएगी। साथ ही विभागों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य होने से विभाग में कार्यक्षमता बढ़ेगी। विशेषज्ञ अधिकारी द्वारा विभागों के दायित्वों का संचालन किए जाने से विभाग को विशेषज्ञता का लाभ मिलने के साथ ही विभागीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। संचालक/आयुक्त के पद पर विशेषज्ञ अधिकारी की नियुक्ति से विभागीय अधिकारियों को विभाग के शीर्ष पद पर पहुंचने का मौका मिलेगा। विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों के कामकाज को लीड करने का अवसर प्राप्त होगा। विभागीय अधिकारियों को लम्बे अनुभव एवं योग्यता के पश्चात् भी विभाग के उच्च पदों पर कार्य करने का अवसर नहीं मिलने से स्वाभाविक रूप से उनका मनोबल प्रभावित होता है। वर्तमान समय में इन पदों पर विभागीय अधिकारियों को मौका नहीं मिलने के कारण उनके दीर्घ अनुभव और विशेष योग्यता का लाभ विभागों को नहीं मिल पा रहा है। यह प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा आमसभा की बैठक में संचालक/आयुक्त के पद पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किए जाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है।

Read Also  राष्ट्रपति मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा कल, विधानसभा में देंगी विशेष संबोधन

 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष तंबोली ने कहा कि राज्य बनने के बाद कुछ कैडर में पदों की वृद्धि हुई है किन्तु जनसंपर्क सहित अन्य अधिकांश विभागों के सेटअप यथावत् ही बने रहने के कारण अधिकारियों के ऊपर कार्य का दबाव बढ़ते जा रहा है। इस दबाव के कारण अधिकांश अधिकारी तरह-तरह की स्वास्थगत समस्याओं का सामना भी कर रहे हैं। सेटअप पर्याप्त नहीं होने से विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति भी प्रभावित होती है और लम्बे समय तक पदोन्नति प्रभावित होने से विभागीय अधिकारियों का मनोबल भी टूटता है। इसलिए हम राजपत्रित अधिकारी संघ की विभिन्न विभागों में सेटअप रिवीजन संबंधी मांग का पुरजोर समर्थन करते है।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के संरक्षक जे.एल.दरियो, उमेश मिश्रा, महासचिव आलोक देव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, हीरा देवांगन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया, सचिव राजेश श्रीवास, उपसचिव तेजबहादुर भुवाल, प्रचार सचिव घनश्याम केशरवानी, नसीम अहमद खान, प्रेमलाल पटेल, कमलेश साहू, सहसचिव सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

देखें पत्र: 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...