Google Analytics Meta Pixel पठान का जलवा 7 दिन बाद भी बरक़रार ,1 हफ्ते में ही 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल - Ekhabri.com

पठान का जलवा 7 दिन बाद भी बरक़रार ,1 हफ्ते में ही 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल

शाहरुख खान का स्टारडम फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है. उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस से जो कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे मेकर्स गदगद हैं. पठान को रिलीज़ हुए अभी सिर्फ सात दिन ही हुए हैं और इसने कमाई के मामले में तमाम रिकॉर्ड धराशाई कर दिए. देश में फिल्म के हिंदी वर्जन ने सात दिन में ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है.

एंटरटेनमेंट की दुनिया में इन दिनों हर तरफ बस एक ही नाम की चर्चा हो रही है पठान, पठान और पठान. लोगों के दिलों के साथ-साथ ये नाम बॉक्स ऑफिस पर भी छाया हुआ है. 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड बनाते नजर आ रही है.

कमाई के मामले में ‘पठान’ ने अब तक कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसी बीच आलिया भट्ट ने इस फिल्म की सफलता पर रिएक्शन दिया है. मंगलवार को आलिया भट्ट और वरुण धवन ‘ज़ी सिने अवार्ड्स 2023’ के अनाउंसमेंट इवेंट पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए, साथ ही ‘पठान’ की सक्सेस पर भी बात की.

आलिया भट्ट ने कही ये बातें

पठान की सक्सेस पर रिएक्ट करते हुए आलिया ने कहा, “हम लोग काफी खुशी महसूस कर रहे हैं कि ‘पठान’ ना सिर्फ ब्लॉकबस्टर है, बल्कि इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है.” अपने इस बयान के बाद आलिया ने वहां मौजूद सभी लोगों से पठान की सफलता पर ताली बजाने को कहा.

Read Also  इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतकर इमोशनल हुईं एकता कपूर

आलिया भट्ट ने आगे कहा, “इस तरह के मूमेंट्स के लिए हम खुशी महसूस करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि यही होता रहे.” वहीं आलिया के बाद इस पर वरुण धवन कहते हैं, “खुशी के साथ-साथ प्रेरणा भी, हम इससे इंस्पायर्ड भी महसूस करते हैं.”

इसी दौरान आलिया से ये भी पूछा गया कि ‘पठान’ ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसपर रिएक्ट करते हुए आलिया ने कहा, “हर एक फिल्म को सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने चाहिए. मैं इससे काफी खुश हूं.”

‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बहरहाल, शाहरुख खान की ‘पठान’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करती नजर आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और हर दिन ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. मंगलवार को यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर ‘पठान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं, जिसके मुताबिक अब तक इस फिल्म ने दुनियाभर में 591 करोड़ की कमाई कर ली है.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...