Google Analytics Meta Pixel नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन छाया रहा छालीवुड का जादू, अनुज के संग झूमने उमड़ी भीड़ - Ekhabri.com

नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन छाया रहा छालीवुड का जादू, अनुज के संग झूमने उमड़ी भीड़

अनुज के कार्यक्रम पर झूमा दर्शक दीर्घा और जिला प्रशासन व पुलिस रही मुस्तैद

खैरागढ़-नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तीन दिन तक चलने वाले  प्रथम नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन छालीवुड अभिनेता और सुप्रसिद्ध मंच कलाकार अनुज शर्मा के संग झूमने हजारो की संख्या में भीड़ उमड़ी। मेला स्थल पर दिन में आस्था की डुबकी लगाकर माँ नर्मदा के दर्शन किये। महोत्सव का दूसरा दिन क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के मुख्य आतिथ्य और पूर्व विधायक गिरवर जंघेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुई। केसीजी कलेक्टर डॉ. सोनकर अतिथियों के साथ मंचासीन हुए।

अतिथियों ने दिया कार्यक्रम में उद्बोधन
मुख्य अतिथि ने मां नर्मदा का पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे प्रदेश की भूपेश सरकार, किसानों का धान 2500 रु में खरीद रही है। इससे किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने अपने संक्षिप्त अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि- “क्षेत्र की जनता सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठाएं।” कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान ने दर्शक दीर्घा से ही स्वागत को स्वीकारते हुए कहा कि- “माँ नर्मदा के प्रांगण में प्रथम भव्य आयोजन के लिए डॉ. सोनकर और आयोजन समिति को अनेक बधाई।”

नर्मदा महोत्सव में अभिनेता अनुज ने मचाई धूम
नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन छालीवुड के मशहूर अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा ने नर्मदा के आँचल में अपने अभिनय और सुरों का जलवा बिखेरा। छत्तीसगढ़ी फिल्मों और टी वी के चहेते कलाकर अनुज शर्मा को देखने सुनने खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, रोड अतरिया सहित आस पास के जिलों से हजारों की संख्या में गीत-संगीत प्रेमी पहुंचे। उन्होंने गणपति स्तुति से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की तथा मोर छइया भुइयां, गाने पर खूब तालियां बटोरी। इसके अतिरिक्त पडकी परेवना, झन भुलव माँ बाप ला, मया हो गे रे तोर सन माया हो गे न और टूरी आइसक्रीम खा के फरार होंगे जी जैसे सुपर हिट गानों पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दर्शकों की ओर से कलेक्टर की फरमाइश पर होली के फ़ाग गीत पर अनुज ने धूम मचाया।

Read Also  छत्तीसगढ़ में 3556 बीज उत्पादक किसानों को करोड़ों की प्रोत्साहन राशि

अनुज के कार्यक्रम पर झूमा दर्शक दीर्घा
दर्शक दीर्घा में बैठे केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने भी अनुज के कार्यक्रम का अतिथियों के साथ मिलकर भरपूर आनंद उठाया और युवा दर्शकों ने उनके साथ झूमते हुए सेल्फी ली।अभिनेता अनुज शर्मा ने कहा कि क्लेक्टर साहब के प्रयास से आयोजन समिति के आमंत्रण हेतु एवं दर्शको के उत्साह “वन्स मोर” के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी। अनुज शर्मा के समूह से मंच संचालन अली खान ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष बी.आर. सिन्हा व समिति के सदस्यों द्वारा समस्त अतिथियों व मशहूर छालीवुड अभिनेता अनुज शर्मा का सम्मान स्मृति व मोमेंटो देकर किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठसमाजसेवी मोतीलाल चंदेल ने किया।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया कायर्क्रम की गरिमा
दूसरे दिन की गरिमामयी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, मंत्री रविंद्र चौबे के प्रतिनिधि के रूप में आये साजा ब्लॉक के वरिष्ठ समाजसेवी संतोष वर्मा एवं पारस सिन्हा, वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल जंघेल, लाल टाकेश्वर शाह खुसरो,  अध्यक्ष नगरपालिका खैरागढ़ शैलेन्द्र वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका छुईखदान पार्तिका संजय महोबिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान नीना विनोद ताम्रकार, मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील सिंह ठाकुर, मन्नू चंदेल, सुरेंद्र जायसवाल, कोमल साहू, जनपद सदस्य मोती मरकाम, प्रेमलाल साहू,अरुण जोशी और सरपंच डोगेन्द्र सोरी तथा अन्य जनप्रतिनिधि और दर्शकगण मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...