Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य विभाग ने 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 5 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई - Ekhabri.com

स्वास्थ्य विभाग ने 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 5 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान में कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

रायपुर- स्वास्थ्य विभाग ने सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इन लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने तथा विभागीय जाँच की कार्यवाही की गई है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग के उन्मूलन के लिए राज्य में दो चरणों में सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान चलाया गया था। प्रथम चरण में मितानिनों द्वारा घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की गई थी। मितानिनों के द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी व उनके द्वारा तैयार सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्र के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों के घर पुनः भ्रमण कर परीक्षण किया जाना था। साथ ही टीबी और कुष्ठ के चिन्हांकित व संदेहास्पद मरीज यदि जांच के लिए निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र नहीं जा पाए, तो ऐसे मरीजों के घर जाकर सैम्पल एकत्रित कर नजदीकी डीएमसी या जांच केन्द्र तक पहुंचाया जाना था जिससे कि उन मरीजों की शीघ्र जांचकर रोग की पुष्टि होने पर पंजीकृत कर दवा प्रारम्भ की जा सके।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा था। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह ने सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के दौरान लापरवाही बरतने एवं गंभीरतापूर्वक काम नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर जांजगीर-चांपा जिले के नौ, सरगुजा के आठ, दंतेवाड़ा और महासमुंद के छह-छह, सूरजपुर, कबीरधाम और रायगढ़ के तीन-तीन, दुर्ग, कोंडागांव, बलरामपुर-रामानुजगंज और गरियाबंद के दो-दो तथा रायपुर, कोरबा एवं धमतरी के एक-एक पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के निलंबन, दो कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जाँच एवं दो कर्मचारियों के वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।

Read Also  CM भूपेश ने बस्तर को दी 637 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

शमी के पौधे को लगाए घर पर ग्रहों पर होगा अच्छा असर, नकारात्मक चीजें रहेगी घर के बाहर

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
शमी का पौधा अपने आप में कई धार्मिक महत्व रखता है, भगवान को अर्पित करने के अलावा यह ग्रहों पर भी अपना असर दिखाता है. इसके साथ ही वह घरों में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं...

मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, मंत्री ने मंदिर में की विशेष प्रार्थना

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...