Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध, हर नागरिक तक पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं - सिंहदेव - Ekhabri.com

स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध, हर नागरिक तक पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं – सिंहदेव

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा लाभ, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अस्पतालों में मानव संसाधन, उपकरणों और दवाईयों की उपलब्धता की समीक्षा , अधिकारियों को ड्रग वेयरहाउस के नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश

रायपुर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर स्थित एक निजी होटल में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सिविल सर्जनों की उपस्थिति में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठकों का दौर कल 21 दिसंबर को भी जारी रहेगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., कमिश्नर स्वास्थ्य सेवाएं सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य संचालक श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह व नव नियुक्त प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में मरीजों को नियमित प्रदाय की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। श्री सिंहदेव ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में चल रही मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की भी सराहना की और कहा कि इसमें अस्पतालों की ओपीडी से भी अधिक लोगों का इलाज हो रहा है। प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं, जिसे हमें और बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी क्षमता से लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों तक सभी जरुरी सेवाएं पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन, मानव संसाधन, उपकरणों और दवाईयों की उपलब्धता की खास तौर पर समीक्षा की। स्वास्थ्य सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने समीक्षा के दौरान सभी जिलों के अस्पतालों में डॉक्टरों को समय पर आने व मरीज़ों को पैथोलॉजी लैब रिपोर्ट समय पर देने को कहा। उन्होंने जिला बालोद, सुकमा, कोंडागांव, बिलासपुर व राजनांदगांव को ओपीडी व आईपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ, डीपीएम, सीपीएम से जिलों के अस्पतालों की रेगुलर फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य व्यवस्था में आ रहे गैप का पता लगाया जा सकेगा और व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा। सभी सिविल सर्जन और हॉस्पिटल कंसलटेंट को ड्रग वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए, जिससे दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। स्वास्थ्य संचालक श्री भीम सिंह ने सभी जिलों की एक्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक हर माह कर रिपोर्ट राज्य को प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही सभी जिला अस्पतालों में पावर ऑडिट तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में सी-सेक्शन, ओटी सेवाएं, ट्रामा व लैब सर्विसेस पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एनआईसी की टीम द्वारा ह्यूमन रिर्सोसेज मैनेजमैंट इनफॉरमेशन सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...