Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार : अंदरुनी इलाकों में मोटरसाइकिल से पहुंच रहे कलेक्टर-एसपी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार : अंदरुनी इलाकों में मोटरसाइकिल से पहुंच रहे कलेक्टर-एसपी

कोण्डागांव कलेक्टर और एसपी जिले की सीमा स्थित दूरस्थ क्षेत्र कुधुर पहुंचे, सुनी जनता की समस्याएं

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बदलाव की बयार चल पड़ी है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुदूर व अंदरुनी इलाकों तक भी प्रशासन पहुंच बढ़ रही है। आमजन की समस्या को जानने और उनके निराकरण के लिए अब हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोण्डागांव जिला के कलेक्टर श्री दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल मोटरसाइकिल के माध्यम से जिले के सीमावर्ती गांव कुधुर व गुमियापाल पहुंचे। यहां जिला कलेक्टर व एसपी ने आमजनों की समस्या सुनी तो उनकी मांग और आवश्यकताओं के अनुरूप विकासकार्यों की स्वीकृति भी दी। गौरतलब है कि कुधुर जिले के सीमावर्ती गांव होने के साथ ही धुर नक्सल प्रभावित इलाका भी है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन तक आमजनों की पहुंच बढ़ाने के लिए अनेक कवायद किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी संपर्क-संवाद-समाधान के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान चला रहे हैं। प्रशासनिक अमले को भी जनता तक पहुंचकर उनके हित में कार्य करने के निर्देश हैं। ऐसे में आज कोण्डागांव कलेक्टर श्री दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिले के सीमावर्ती धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र कुधुर पहुंचकर कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में पुल निर्माण स्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही कुधुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम गुमियापाल में इंद्रावती नदी और भंवरडीह नदी के संगम स्थल का जायजा लिया।योजनाओं के लाभ पर ली जानकारी :
अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने कुधुर में ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर खेती-किसानी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सहायता राशि का भुगतान, बच्चों की पढ़ाई, आंगनबाड़ी केन्द्र में माताओं एवं बच्चों को पोषण आहार की सुलभता समेत अन्य समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल के 3 ज़िलों बस्तर, नारायणपुर एवं कोण्डागांव की सीमाओं में अवस्थित जिले के ग्राम पंचायतों तुमडीवाल एवं कुधुर क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण के जरिये विकास कार्यों को सुनिश्चित करने ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

Read Also  Breaking News: ग्रीन स्टील समिट 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति

ग्रामीणों को राहत देने की पहल :
ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर श्री सोनी ने तुमडीवाल में पेयजल व्यवस्था के लिए 5 हैण्डपम्प स्थापित करने, कुधुर-धर्माबेडा मार्ग पर 6 पुलिया निर्माण के लिए 36 लाख रुपये की स्वीकृति तथा कुधुर में वन-धन केन्द्र की स्वीकृति एवं चिरौंजी प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना की स्वीकृति दी। इसके साथ ही तुमडीवाल एवं कुधुर ग्राम पंचायतों में मनरेगा से भूमि समतलीकरण, डबरी एवं तालाब, मिट्टीकृत सड़क निर्माण इत्यादि रोजगारपरक कार्य शुरू करने कहा। कलेक्टर श्री सोनी ने मनरेगा की मजदूरी भुगतान के लिए मर्दापाल ग्रामीण बैंक में हर सप्ताह एक दिन निर्धारित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। वहीं योग्य युवक को व्हीएलई नियुक्त करने कहा। इससे इस इलाके में ग्रामीणों को घर पहुंच मजदूरी भुगतान, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की राशि का भुगतान सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं से क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा करते हुए कहा कि सड़क-पुल निर्माण होने से शिक्षा-स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की सुलभता सहित अन्य विकास के कार्यों को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं को सड़क-पुल निर्माण एवं अन्य विकास गतिविधियों में व्यापक सहभागिता निभाने की समझाईश देते हुए तुमडीवाल एवं कुधुर ग्राम पंचायतों के निर्धन युवाओं की समिति बनाकर उन्हें किराना दुकान, कपड़े की दुकान, हार्डवेयर सामग्री की आपूर्ति कार्य, कृषि यंत्र, वनोपज प्रसंस्करण करने सहायता प्रदान किये जाने कहा। इसके साथ ही भंवरडीह नदी के किनारे स्थित खेतों में सोलर सिंचाई पंप स्थापित कर तरबूज, पपीता सहित साग-सब्जी उत्पादन के लिए मदद देने आश्वस्त किया।

योजनाओं के लाभ पर ली जानकारी :
अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने कुधुर में ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर खेती-किसानी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सहायता राशि का भुगतान, बच्चों की पढ़ाई, आंगनबाड़ी केन्द्र में माताओं एवं बच्चों को पोषण आहार की सुलभता समेत अन्य समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल के 3 ज़िलों बस्तर, नारायणपुर एवं कोण्डागांव की सीमाओं में अवस्थित जिले के ग्राम पंचायतों तुमडीवाल एवं कुधुर क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण के जरिये विकास कार्यों को सुनिश्चित करने ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

Read Also  जापान का क्रांतिकारी कदम, बना रहा है लकड़ी की सैटेलाइट

ग्रामसभा में फौती-नामांतरण सहित कृषकों का होगा पंजीयन :
कलेक्टर श्री दीपक सोनी और एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने तुमडीवाल एवं कुधुर के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी मांग पर विशेष ग्रामसभा के दौरान बी-वन का वाचन कर फौती-नामातंरण करने सहित समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए सभी किसानों का पंजीयन किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दिशा में आगामी एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा। वहीं वन विभाग और कृषि विभाग का शिविर आयोजित कर वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण के प्रस्ताव, वन-धन केन्द्र संचालन के लिए स्व-सहायता समूह का चयन करने सहित सोलर सिंचाई पंप स्थापना, रबी फसल हेतु किसानों का चयन एवं बीज की सुलभता इत्यादि सुनिश्चित किये जाने कहा। इसके साथ ही तुमडीवाल एवं कुधुर में जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों के अवगत कराये जाने पर तुमडीवाल ग्राम पंचायत में स्वीकृत विद्युतीकरण कार्य को अतिशीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने ग्राम गदमगुड़ा की आबादी को ध्यान में रखते हुए उक्त ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों की दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...