रायपुर, 14 जून 2026। नवा रायपुर के सेंध जलाशय में आयोजित 36वीं नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित किया।
12 जून से शुरू हुई इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों के 810 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा लगभग 400 अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और सपोर्ट स्टाफ भी आयोजन का हिस्सा बने। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि केरल ने दूसरा और ओड़िशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी कयाकिंग-कैनोइंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग देगी।
उन्होंने कहा कि देश में खेलों के विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और 2047 तक भारत को दुनिया की प्रमुख खेल शक्तियों में शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक सफलता दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।
अरुण साव ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और सफलता का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल के मैदान में आना चाहिए क्योंकि “जो खेलेगा, वही खिलेगा।”
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और आयोजन की उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल अब एक बेहतर करियर विकल्प बन चुका है और सरकार इसके लिए जरूरी सुविधाएं और अधोसंरचना विकसित कर रही है।
इस चैंपियनशिप के तहत जूनियर और सब-जूनियर स्तर पर महिला और पुरुष वर्ग में कयाकिंग और कैनोइंग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में विभिन्न राज्यों के खेल संघों के पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...