रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। मानसून सत्र पांच दिवसीय रहेगा, जिसकी शुरुआत 13 जुलाई से होगी, सत्र 17 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा के साथ अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा सचिवालय द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी हो गई है। जिसके अनुसार मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, वित्तीय कार्यों और अन्य शासकीय कार्यों को सदन पर रखेगी।

अनुमान है कि सरकार भी अपने विधायी और वित्तीय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और कार्यवाही सदन में प्रस्तुत कर सकती है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को कई विषयों में घेरने की तैयारी में है।









