Google Analytics Meta Pixel आज मंगलवार : भूल कर भी ना करें ये कार्य - Ekhabri.com

आज मंगलवार : भूल कर भी ना करें ये कार्य

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह से संबंध होने के कारण मंगलवार के दिन को उग्र दिन माना गया है। ये दिन हनुमान जी की पूजा और उपासना का दिन होता है। इस दिन भगवान हनुमान के भक्त विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में खराब मंगल ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए भी मंगलवार के दिन के उपाय बताए जाते हैं। साथ इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे जीवन में बाधाएं उत्पन्न हों। तो चलिए आज जानते हैं कि मंगलवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए…

शराब, मांसाहार से दूर रहें
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित माना गया गया है, इसलिए इस दिन सात्विक रहना बहुत जरुरी है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप मंगलवार के दिन शराब और मांसाहार करेंगे, तो हनुमान जी नाराज हो सकते हैं और आपके कामों में बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए।

काले रंग के वस्त्र न पहनें
मंगलवार के दिन गलती से भी काले रंग के वस्त्र भी नहीं पहनना चाहिए। इस दिन लाल और नारंगी रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।

श्रृंगार का सामान न खरीदें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन किसी भी कन्या या स्त्री को सौंदर्य प्रसाधन सामग्री नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके वैवाहिक संबंधों में दरार आ सकती है।

Read Also  आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव, रामलला के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, महाराष्ट्र में हुई वारदात

बाल और नाखून न काटें
मंगलवार के दिन बाल और नाखून काटने की मनाही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना अशुभ होता है। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन ये सभी काम करने से व्यक्ति को अपने जीवन में धन और बुद्धि की हानि हो सकती है।

उधार न लें, न दें
मंगलवार के दिन किसी से उधार न तो लेना चाहिए और न ही देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानी और हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...