Google Analytics Meta Pixel आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करें: डॉ. टेकाम - Ekhabri.com

आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करें: डॉ. टेकाम

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा

रायपुर।आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मंत्रालय में विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए जिलों के सहायक आयुक्त को मुख्यमंत्री जन घोषणा के तहत आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय जो भवनविहीन है और वे अस्थायी भवन में संचालित हो रहे है, वहां आगामी शिक्षा सत्र से पूर्व कम से कम 60 बच्चों के बैठने की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करा ले।मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सीटे रिक्त न रहे इसके लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपना कर लेटरल एन्ट्री से रिक्त सीटों की पूर्ति कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उन्नयन का कार्य सीबीएसई के मानकों के अनुसार कर लिया जाए। उन्होंने प्रदेश में स्वीकृत आश्रम-छात्रावास निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन कर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए।  मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक अधिकार पत्र के साथ-साथ सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र के वितरण में भी तेजी लाए। उन्होंने कहा कि वन संसाधन अधिकार शासन की प्राथमिकता में है। इसका लाभ प्रदेश में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी दिलाना सुनिश्चित करें।मंत्री डॉ. टेकाम ने निर्माण कार्यों की एन्ट्री ऑनलाईन पोर्टल में शीघ्र अद्यतन करने, अनुरक्षण मद में प्राप्त राशि को शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहायक आयुक्त जिलों में आश्रम-छात्रावासों उचित रखरखाव एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान दें। छात्रावास-आश्रमों में स्टॉक पंजी, कैश बुक और अन्य पंजियों का उचित संधारण किया जाना चाहिए। साथ ही किचन शेड और शौचालय शेड स्वच्छ रहना चाहिए।डॉ. टेकाम ने एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के प्री-बोर्ड परीक्षा की समीक्षा करते हुए बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता से अनुसूचित जाति उप योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...