संगीत के जिस शौक को पूरा करने के लिए रुद्रप्रयाग निवासी सुमित ने चोरी की थी, उसी शौक ने ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल, सुमित ने एक रैप गाकर उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाला था, जिसमें उसने खुद के चोर बनने से लेकर आगे की कहानी बयां की थी। वीडियो प्रसारित होने के बाद सुमित पुलिस के हाथ भी लग गया और शक के आधार पर पुलिस ने आरोपित को चमोली के गौचर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के चोरी की बात कबूलने पर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कुछ दिन पहले गोपेश्वर बाजार स्थित एक दुकान से पांच मोबाइल और एक डीएसएलआर कैमरा गायब हो गया था, जिसका मूल्य तीन लाख रुपये से अधिक था। 24 फरवरी को दुकान स्वामी संजय सिह ने गोपेश्वर थाने में मामले को लेकर तहरीर देकर बताया कि ताले टूटे बिना उनकी दुकान से चोरी हो गई है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस इसे ठगी मानकर छान-बीन कर रही थी कि इस बीच पता चला कि एक युवक का रैप इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उसने चोरी की घटना का जिक्र करते हुए खुद के चोर बनने की बात कही है। पुलिस ने मामले में युवक से पूछताछ की तो पता लगा कि उसी ने दुकान से मोबाइल और कैमरे पर हाथ साफ किया था।
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिह डोबाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम इसाला दशज्यूला निवासी सुमित खत्री ने गोपेश्वर आकर मोबाइल की दुकान पर रेकी की थी। इसी बीच जब मालिक दुकान से बाहर निकला तो उसने दुकान में घुसकर एक साथ रखे कई डिब्बों में से अलग-अलग से पांच मोबाइल और एक डीएसएलआर कैमरा चोरी कर लिया। ऐसे में दुकान मालिक जब लौटा तो उसे चोरी का पता नहीं चल पाया। हालांकि, डीएसएलआर कैमरा न मिलने पर शक हुआ तो दुकान मालिक ने मोबाइल की गिनती की, जिसमें पांच कीमती मोबाइल गायब मिले। दुकान मालिक ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
गिटार खरीदने के लिए की थी चोरी
आरोपित सुमित खत्री दसवीं फेल है। उसे शुरू से ही संगीत का शौक था। स्कूल में भी वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। दसवीं में फेल होने के बाद उसे संगीत के क्षेत्र में कुछ नया करने की सूझी, लेकिन उसके पास न तो अपना मोबाइल था, न ही कैमरा और गिटार। ये सारी चीजें खरीदने के लिए उसने कुछ दिन मजदूरी भी की, लेकिन पर्याप्त पैसे नहीं जुटा पाया। इसके बाद आरोपित ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गोपेश्वर थाने में भी सुमित ने पुलिस को अपना रैप सुनाया और कहा कि वह मोबाइलों को बेचकर गिटार लेना चाहता था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...
By User 6 /
June 11, 2026 /
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...