Google Analytics Meta Pixel वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर रजत बंसल - Ekhabri.com

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर रजत बंसल

बुजुर्गों से मिलकर जाना उनका हालचाल,किए फल वितरण

बलौदाबाजार- कलेक्टर रजत बंसल ने आज बलौदाबाजार स्थित श्री वाटिका वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य तथा वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गाे का हालचाल का जायजा भी लिया। कलेक्टर श्री बंसल ने वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों को फल व मिष्ठान वितरित किए। साथ ही वृद्धाश्रम में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर बंसल ने यहां मौजूद बुजुर्गों के साथ बैठकर उनके सुख-दुख को भी साझा किया। उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों से कहा कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपने आप को बेसहारा न समझें, उनकी देखभाल के लिए जिला प्रशासन हमेशा उपस्थित है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे किसी भी अधिकारी को निरूसंकोच बता सकते हैं। कलेक्टर श्री बंसल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। तुलसी लोक विकास संस्थान छत्तीसगढ़ जिसके द्वारा संचालित श्री वाटिका वृद्धाश्रम जिसके अंतर्गत वृद्धजन अपने जीवन के अनुभवों को लेकर ऐसे संघर्षरत वृद्धजन यहां वृद्धाश्रम में रहकर जीवन का आनंद ले रहे हैं। घर से भी दूर एक घर की कल्पना को कलेक्टर बंसल की मंशानुसार आदर्श बनाया जा रहा है। पेड़-पौधों के प्रति वृद्धजनों का लगाव और सुखी और आनंदपूर्ण जीवन जीने तथा यहां पर पुस्तकालय, स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि व्यवस्था कलेक्टर बंसल के निर्देशन में की गई है। परिसर में वृद्धजनों द्वारा सभी पर्व इत्यादि आनंदपूर्वक मनाए जाते हैं और प्रसन्नता रखते हुए जीवन का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता के साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिशंकर चौहान,उपसंचालक समाज कल्याण श्री गेडाम उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *