रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के साथ बीएनएस की धारा 316 के तहत मामला दर्ज किया है।
विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति के अनुसार 20 अगस्त 2026 को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के विषय AENT-221 (कीटशास्त्र) की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना सामने आने से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रश्नपत्र से संबंधित सामग्री वायरल होने की सूचना कवर्धा कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. राजीव श्रीवास्तव की ओर से विश्वविद्यालय को दी गई थी।
जांच के दौरान सामने आया कि कवर्धा और बिलासपुर से जुड़े ई-मेल तथा सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी विश्वविद्यालय तक पहुंची थी। विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कवर्धा और बिलासपुर से जुड़े अधिकारियों को इस संबंध में ई-मेल प्राप्त हुए थे।
विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड के मुताबिक श्याम श्रोता पंडा के व्यक्तिगत ई-मेल से 20 अगस्त 2026 की सुबह प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना भेजी गई थी। परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे को सुबह करीब 8:54 बजे ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी मिली। जांच में यह भी सामने आया कि कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कवर्धा के आधिकारिक ई-मेल पर इससे पहले भी प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित सूचना भेजी गई थी।
इसके अलावा छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को व्हाट्सऐप के जरिए वायरल हो रहे प्रश्नपत्र के कुछ सवालों और संबंधित चैट की जानकारी दी। अलग-अलग माध्यमों से मिली सूचनाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच टीम गठित की।
जांच टीम ने उपलब्ध दस्तावेजों, ई-मेल, सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री और छात्रों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी का परीक्षण किया। परीक्षा की गोपनीयता और संवेदनशीलता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने AENT-221 की परीक्षा तत्काल निरस्त करने का निर्णय लिया।
अब तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि प्रश्नपत्र आखिर कहां से लीक हुआ, इसे सबसे पहले किस व्यक्ति ने प्रसारित किया, प्रश्नपत्र कवर्धा और बिलासपुर तक कैसे पहुंचा तथा इसे आगे वायरल करने में कौन-कौन लोग शामिल थे।
पुलिस की जांच के बाद ही प्रश्नपत्र लीक होने की पूरी कड़ी और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। विश्वविद्यालय स्तर पर भी मामले से जुड़े तथ्यों और परीक्षा की गोपनीयता में हुई संभावित चूक की जांच जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...