मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। विनीत जैन के साथ-साथ उनके माता-पिता भी संक्रमित पाए गए हैं।
मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन ने एहतियातन अपना और परिजनों का कोरोना टेस्ट कराया था। आज आई कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित मिले। संक्रमित मिलने के बाद सभी लोग अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती हो गए हैं। बता दें कि अस्पताल में ड्यूटी पर लगे दर्जनों डॉक्टर, हॉस्पिटल स्टाफ़ कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।










