Google Analytics Meta Pixel घर में 26 सीरीज बाद हारा भारत:तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से हराया - Ekhabri.com

घर में 26 सीरीज बाद हारा भारत:तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से हराया

भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में वनडे सीरीज 1-2 से हर गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीसरे वनडे में कंगारुओं ने 21 रन से हराया। टीम इंडिया घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज हारी है। इस दौरान भारतीय टीम ने 24 सीरीज जीती और 2 ड्रॉ खेली हैं।फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम को एक टी-20 और 5 वनडे की सीरीज 3-2 से हराई थी। इसके बाद टीम ने 7 वनडे और 6 टेस्ट सीरीज जीती। टीम ने इस दौरान 13 टी-20 सीरीज में 11 जीती और 2 ड्रॉ खेली। इस तरह भारत तीनों फॉर्मेट मिलाकर घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद कोई श्रृंखला हारा है। बुधवार को चेपॉक मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय बल्लेबाज 49.1 ओवर में 248 रन ही बना सके। कुलदीप आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए, जबकि मोहम्मद सिराज नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा ने दूसरी पारी में हर बार भारतीय बैटर्स को परेशान किया। जंपा ने पारी के 12वें ओवर में शुभमन गिल (37) को LBW किया। फिर 27वें ओवर में सेट बैटर केएल राहुल (32) को भी कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने सेट बैटर हार्दिक पंड्या (40) और रवींद्र जडेजा (18) को भी कैच आउट कर टीम इंडिया को 8वां झटका दिया। इन झटकों से टीम इंडिया उबर नहीं सकी।

सूर्या बैटिंग हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय
सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरे वनडे में गोल्डन डक का शिकार हुए। वे पहले और दूसरे वनडे में मिचेल स्टार्क की बॉल पर LBW हुए थे। सूर्या बैटिंग हैट्रिक बनाने वाले 13वें इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। जब कोई बल्लेबाज लगातार तीन पारियों की पहली बॉल पर जीरो पर आउट होता है, तो उसे बैटिंग हैट्रिक कहते हैं।सूर्यकुमार से पहले भारत के सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, जहीर खान, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी लगातार 3 वनडे में शून्य पर पवेलियन लौटे हैं, लेकिन तीनों ही लगातार पहली बॉल पर आउट नहीं हुए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *