Google Analytics Meta Pixel तीरंदाज तुलेश्वरी ने जीता गोल्ड - Ekhabri.com

तीरंदाज तुलेश्वरी ने जीता गोल्ड

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेल अकादमी में खिलाड़ियों को मुहैया कराए जा रहे सुविधाओं का असर अब दिखने लगा है। इसी का परिणाम है कि भारतीय खेल प्राधिकरण एवं प्रदेश आरचरी एसोसिएशन द्वारा जिला रायपुर में महिलाओं के लिए आयोजित दस का दम तीरंदाजी प्रतियेागिता में जिला बिलासपुर के ग्राम शिवतराई में संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र की खिलाड़ी कु. तुलेश्वरी खुसरो ने इंडियन राऊण्ड में 656 अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में विभाग द्वारा बिलासपुर में ही संचालित राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की खिलाड़ी कु. दिव्या यादव ने 647 अंक प्राप्त करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदेश में खेलों को निरन्तर बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा राज्य में खेल अकादमी प्रारंभ किये जा रहे हैं, जहाँ खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर की सुविधाओं के साथ गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। इसी का ही परिणाम है कि, विभाग द्वारा संचालित खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित उक्त प्रतियेागिता में स्थान अर्जित किया है। खेल अकादमी प्रारंभ होने के साथ ही खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए पूर्व में भी पदक अर्जित किया है।

तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई की खिलाड़ी कु. तुलेश्वरी खुसरो, ईतवारी राज के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं एवं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की खिलाड़़ी कु. दिव्या यादव, निलेश गुप्ता के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर संचालक खेल ने उन्हें बधाई दी है। संचालक खेल ने अकादमी के खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर प्रशिक्षक निलेश गुप्ता एवं ईतवारी राज के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई और शुभकामना दीं हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *