प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में विकास के बीच कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैंं। इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हैंं। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं और कुछ देश के बाहर। इनकी कोशिश के बीच आज भारत का गरीब, मध्यम, आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग और हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच बना है। इसी कारण यह लोग बौखला गए हैं। यह लोग नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। 2014 में इन्होंने छवि धूमिल करने का और अब इन्होंने संकल्प लिया है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इनकी साजिशों के बीच हर देशवासी को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में ध्यान देना है। वह शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे के इतिहास में बहुत कम ऐसा हुआ होगा जब एक ही स्टेशन पर इतने कम अंतराल में किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ हो। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद थे।
मध्य प्रदेश को 13 हजार करोड़ का बजट दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे के बजट को लगातार बढ़ाया है। मध्य प्रदेश के लिए इस बार 13 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, जबिक 2014 के पहले औसतन 600 करोड़ प्रतिवर्ष होता था। उन्होंने कहा, देश में पहले हर वर्ष छह सौ किमी का लाइन का विद्युतीकरण हो रहा था अब छह हजार का हो रहा है। यह है हमारी सरकार के काम की रफ्तार। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। मप्र समेत 11 राज्यों में शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है।
हमें विकसित भारत मेें मप्र की भूमिका को और बढ़ाना है। यह प्रदेश आज पुराने दिनों को पीछे छोड़ चुका है। विकास की नई गाथा लिख रहा है। खेती हो या उद्योग आज यह देश को ताकत दे रहा है। विकास के जिन पैमानों को गिना जाता है उसमें प्रदेश का प्रदर्शन प्रशंसनीय है। आज प्रदेश गरीबों के घर बनाने में अग्रणी है। हर घर जल पहुंचाने में बेहतर काम कर रहा है। फसलों के उत्पादन में किसान रिकार्ड बना रहे हैं। उद्योगों में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसी संकल्प का हिस्सा है। इसके पहले उन्होंने इंदौर हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि और जख्मी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...