Google Analytics Meta Pixel किसानों को दी गई ट्रेनिंग, अब फसल होगी और बेहतर - Ekhabri.com

किसानों को दी गई ट्रेनिंग, अब फसल होगी और बेहतर

 

रायपुर। किसानों को उन्नत खेती और फसल के लिए कई नए तरीके सीखने को मिले।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर एवं राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजनाओं पर आधारित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं उद्यानिकी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

 

कृषि विज्ञान केन्द्र एवं राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड मिलकर किस प्रकार से उद्यानिकी के क्षेत्र में किसानोन्मुखी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डाॅ. एस.एस. टुटेजा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डाॅ. गौतम राॅय, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, रायपुर के उपनिदेशक, एस.के. शर्मा, उपसंचालक, उद्यानिकी रायपुर, कैलाश पैकरा, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के पूर्व कुलपति, डाॅ. नरेन्द्र दीक्षित उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. एस.एस. टुटेजा ने विश्वविद्यालय द्वारा उद्यानिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम के अन्य अतिथियों ने भी एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं उद्यानिकी योजनाओं के संबंध में किसानों को जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित तकनीकी सत्र में किसानों को उन्नत पौध सामग्री उत्पादन तकनीक के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी साथ ही साथ इन पौध सामग्रियों का विपणन किस प्रकार से किया जाना चाहिए इस पर चर्चा की गई। किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से उद्यानिकी फसलों का उत्पादन एवं विपणन वृहद पैमाने पर कैसे किया जा सकता है इस विषय पर किसानों एवं वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किये। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर एवं सब्जी विज्ञान विभाग द्वारा खुला परागण एवं संकर बीज उत्पादन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सब्जियों का बीज उत्पादन किस प्रकार से किया जाना चाहिए, उसके लिए किस प्राकर की जलवायु, मिट्टी एवं अन्य संसाधनों की आवश्यकता होती है इस पर विस्तार से किसानों को जानकारी प्रदान की गयी।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का आखिरी सत्र पुराने भवन में, 18 नवंबर को विशेष सत्र, जानिए क्या हैं खास प्रस्ताव

 

तकनीकी सत्र के दौरान राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, रायपुर के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजनाओं एवं गतिविधियों से किसान भाई कैसे लाभान्वित हो सकते हैं इस विषय पर विस्तृत रूप से योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता संबंधी जानकारी, लागत मूल्य, अनुदान संबंधी जानकारी एवं किस प्राकर से आवेदन किया जा सकता है इस विषय पर विस्तार से किसानों को बताया गया साथ ही साथ बोर्ड की उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदान की गयी। इस दौरान राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की अनुदान योजनाओं पर बैंक के माध्यम से क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी कि किस प्रकार के दस्तावेजों एवं पात्रता की आवश्यकता योजना के क्रियान्वयन हेतु होती है। तकनीकी सत्र में वक्ता के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डाॅ. राजश्री गाईन, श्री एस.के. शर्मा उपनिदेशक, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, रायपुर, देवेश शुक्ला, वी.एन.आर. प्रबंधन, रायपुर, यूको बैंक, कृषक नगर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दीपेश माखीजा ने किसानों को अलग-अलग विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर से डाॅ. राजेश कुमार अग्रवाल, डाॅ. स्वाति पारधी, डाॅ. उत्तम कुमार एवं कमला गंधर्व उपस्थित थे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *