Google Analytics Meta Pixel रीपा ने दिया उद्यमी बनने का मौका, महिलाएं तैयार कर रहीं बोरा - Ekhabri.com

रीपा ने दिया उद्यमी बनने का मौका, महिलाएं तैयार कर रहीं बोरा

रीपा में 11 हजार बोरों का प्रोडक्शन, 6 हजार बोरे बेचे, 94 हजार तक कमाई

हाथों में काम और कमाई का जरिया मिला तो जागा आत्मविश्वास

गौठानों में वर्मी खाद की पैकेजिंग के लिए बैग की सप्लाई के साथ ही समूह की कमाई भी शुरू

रायपुर- छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क कुंवरपुर में प्रगति स्वसहायता समूह की महिलाएं वर्मी खाद की पैकेजिंग के लिए बोरा निर्माण का उद्यम चला रही हैं। इस समूह द्वारा वर्तमान में बोरा निर्माण का कार्य प्रति दिन किया जा रहा है। बोरा निर्माण की शुरुआत के एक माह में ही समूह द्वारा करीब 11 हजार बोरा का निर्माण किया जा चुका है, जिसमें से 6 हज़ार बोरों की सप्लाई करते हुए लखनपुर विकासखंड के 57 गौठानों में वर्मी खाद पैकेजिंग के लिए बोरे विक्रय किये गए हैं। अभी तक महिला उद्यमियों द्वारा 94 हज़ार रुपये तक की आय एक महीने में ही प्राप्त हो चुकी है। यहां से लगातार बोरों की सप्लाई जारी है।

हाथों में काम और कमाई का जरिया मिला तो जागा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की मंशा यही है कि स्थानीय स्तर पर ही उत्पादों को तैयार करना, उनकी मार्केटिंग के लिए जगह बनाना, उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करना जिससे स्थानीय लोगों को काम मिले, वे आर्थिक रूप से मजबूत बने और इसी क्रम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो। अर्थव्यवस्था का एक सतत चक्र जिसमें उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उत्पादों के विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सुदृढ़ लघु उद्यम स्थापित हो। ग्राम कुंवरपुर में स्थित रीपा से जुड़कर प्रगति महिला समूह ने एक कदम आगे बढ़कर बोरा निर्माण का उद्यम शुरू करने की मंशा जाहिर की। इस समूह में कुल 12 सदस्य है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती अनीता और सचिव इंद्रा बाई हैं। आने वाले समय में जिले के सभी 354 ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों में बनाए जाने वाले वर्मी खाद की पैकेजिंग इसी रीपा से तैयार बोरे में की जानी है। इससे गांव में ही बोरा निर्माण का उद्यम स्थापित होगा और महिला उद्यमियों की आय के नए रास्ते खुलेंगे।वर्ष 2023 में शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क की शुरुआत की गयी जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है, इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उत्पादों के विपणन की व्यवस्था करना है जिससे ग्रामीण क्षेत्र अर्थव्यवस्था के केंद्र बिंदु बने। इसी कड़ी में जिले में हर विकासखंड में दो-दो रीपा यानी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की गई है।वर्ष 2020 में शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की शुरुआत हुई जिसमें ग्राम पंचायत कुंवरपुर में गौठान से पशुपालकों, किसानों और गोबर विक्रेताओं से गोबर खरीदी शुरू की गई। गोबर खरीदी का उद्देश्य जैविक कृषि को बढ़ावा देने जैविक खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करना था। महिला समूहों को आजीविका से जोड़ने वर्मी खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और फिर महिलाओं ने वर्मी खाद गौठान में बनाना शुरू किया। वर्मी खाद को किसानों तक पहुंचाने सहकारी समितियों के माध्यम से खाद का विक्रय शुरू हुआ और खाद के विक्रय से खाद निर्माण से जुड़ी समूह की महिलाओं को आय का जरिया मिला। खाद निर्माण के साथ ही महिलाओं ने बाड़ी विकास का भी काम किया जिससे उनकी आमदनी बढ़ने लगी। हाथों में काम और कमाई मिली तो नया आत्मविश्वास जागा।

रीपा में सम्मानपूर्वक आजीविका का साधन मिला-समूह की सदस्य गीता सिंह

प्रगति स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती गीता सिंह बताती हैं कि पहले काम के लिए बहुत घूमना पड़ता था, मेहनत भी ज्यादा होती थी पर आय कम थी। पर अब सीधे रीपा जाते हैं। घर परिवार का भी पूरा सहयोग मिलता है। रीपा में बोरा निर्माण का काम कर रहे हैं। रीपा में काम करते हुए सम्मानपूर्वक आजीविका का साधन मिला है। बेहद खुश है कि शासन की महत्वपूर्ण योजना के ज़रिए एक उद्यमी की तरह व्यवसाय की बारीकियां सीखने को मिल रही हैं और अपने गांव घर की आर्थिक मजबूती का हिस्सा बन पा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *