Google Analytics Meta Pixel पशु पालक प्रवीण को सूकर पालन व्यवसाय से प्राप्त हुआ स्व रोजगार - Ekhabri.com

पशु पालक प्रवीण को सूकर पालन व्यवसाय से प्राप्त हुआ स्व रोजगार

उत्पन्न सूकर के विक्रय से लगभग 5 लाख रूपये को हुआ है शुद्ध आमदनी
प्राप्त आमदनी से एक आटो रिक्शा, डी.जे. सांउड सिस्टम, किराना दुकान और दो कमरे का मकान तैयार किया
पशुधन विकास विभाग के द्वारा हितग्राही को मार्गदर्शन, पशु उपचार, एवं टीकाकरण सुविधा दिया जा रहा है

जशपुरनगर-पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले में किसानों और पशुपालकों को निरतंर विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा वर्ष 2013-14 में जशपुर विकासखण्ड के कोमड़ो निवासी श्री प्रवीण मांझी  को भ्रमण एवं प्रशिक्षण अंतर्गत शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र रॉची का भ्रमण कराया गया। श्री मांझी द्वारा सूकर पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उक्त प्रक्षेत्र से उन्नत नस्ल (कृष्णा शायर) के दो मादा एवं एक नर सूकर 20 हजार रूपये में क्रय कर पालन पोषण किया गया एवं दो वर्ष पश्चात् वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष उत्पन्न सूकर संतति के विक्रय से लगभग 4 से 5 लाख रूपये शुद्ध आमदनी प्राप्त हो रही है।
वर्तमान में इनके पास दो से तीन माह उम्र के 35 सूकर 5 माह उम्र के 11 सूकर एक वर्ष उम्र के 5 सूकर दो वर्ष उम्र के 6 सूकर एवं दो से तीन वर्ष उम्र के 2 सूकर उपलब्ध है। जिनकी कुल वर्तमान कीमत लगभग 8 लाख 96 हजार रूपये है। विभागीय व्यक्तिमूलक योजना के कुछ हितग्राहियों द्वारा विगत वर्षों में सूकरत्रयी इकाई सूकर पालक से क्रय किये गये है। पशु पालक को सूकर पालन व्यवसाय से स्व रोजगार प्राप्त हुआ है। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। प्राप्त आमदनी से इनके द्वारा एक आटो रिक्शा, डी.जे. सांउड सिस्टम,  किराना दुकान, दो कमरे का मकान तैयार किया गया है। पशुधन विकास विभाग के द्वारा हितग्राही को सत्त मार्गदर्शन, पशु उपचार, टीकाकरण सुविधा समय-समय पर प्रदाय किया जा रहा है। इसके लिए श्री मांझी ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *