रायपुर, 07 सितंबर 2023 | छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा के ऊर्जा पार्क में जिले भर की नगर पालिका, नगर पंचायत, और ग्रामीण अंचलों में 215 सोलर हाई मास्ट लाइट की भूमि पूजन की। ये सोलर हाई मास्ट लाइट 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार की लागत से नगर और गांव के चौक-चौराहों पर लगाई जाएंगी।
मोहम्मद अकबर ने इस अवसर पर कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सौर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के तहत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में क्रेडा से संबंधित सभी योजनाएं लाने का कार्य किया गया है और वे सफल हुई हैं। उन्होंने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से शहर और गांव रोशन होंगे और बिजली की बचत होगी।
कवर्धा जिले में कवर्धा नगरपालिका सहित जनपद पंचायत के ग्रामों के लिए हाई मास्ट सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका आज भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ क्रेडा को भारत सरकार द्वारा अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है और इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। किसानों को सौर सुजला योजना के जरिये सोलर पंप के जरिए सिंचाई का भी लाभ मिल रहा है।
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरपालिका कवर्धा क्षेत्र के अनेक चौक-चौराहों के लिए 16 सोलर लाइट, नगर पंचायत बोडला में 5 सोलर लाइट, सहसपुर लोहारा के लिए 5 सोलर लाइट, पिपरिया अंतर्गत 7 सोलर लाइट, बोडला जनपद पंचायत के अनेक गांवों के लिए 44 सोलर लाइट, कवर्धा जनपद क्षेत्र के 69 गांवों में 69 सोलर लाइट और सहसपुर लोहारा जनपद के लिए 29 सोलर लाइट की स्वीकृति मिली है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया जनपद पंचायत के लिए 20
सोलर लाइट, जनपद पंचायत कवर्धा के लिए 12 सोलर लाइट, और जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए 8 सोलर लाइट की स्वीकृति दी गई है।
कवर्धा में प्रकाश के लिए क्रेडा के चेयरमैन श्री मिथलेश स्वर्णकार ने 215 हाई मास्ट लाइट स्वीकृत की है। इसी तरह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया जनपद पंचायत के लिए 20 सोलर लाइट, जनपद पंचायत कवर्धा के लिए 12 सोलर लाइट, और जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए 8 सोलर लाइट की स्वीकृति मिली है।
इस दौरान की क्रेडा जोनल कार्यालय अधीक्षण अभियंता भानुप्रताप, जिला प्रभारी क्रेडा वैभव दुबे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, कवर्धा ऋषि कुमार शर्मा, नगर पंचायत, सहसपुर लोहारा अनारा साहू, नगर पंचायत पिपरिया महेन्द्र कुम्भकार, नगर पंचायत, बोडला सावित्री साहू, होरीराम साहू, कृषि उपज मण्डी समिति कवर्धा नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति चोवाराम साहू, नगर पंचायत, बोडला प्रभाती मरकाम, नगर पंचायत पिपरिया महेन्द्र कुम्भकार, नगर पंचायत, बोडला सावित्री साहू, प्रभाती मरकाम, नगर पंचायत बोडला सावित्री मार्कम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोडला सनत जायसवाल, पीतांबर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...