राजस्थान के भरतपुर में सडक किनारे खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे की है। इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में 6 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भावनगर गुजरात हैं।
पुलिस के मुताबिक बस भावनगर से मथुरा जा रही थी। भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस खराब हो गई। ड्राइवर और उसके साथी समेत अन्य यात्री भी बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी बस को सही कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी और किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गया। वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची नदबई थाना पुलिस ने घायलों और मृतकों को आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
बताया जा रहा है कि गुजरात के भावनगर से प्राइवेट बस में सवार होकर यात्री मथुरा वृंदावन के दर्शन करने के लिए आ रहे थे। हंतरा पुल के पास इनकी बस खराब हो गई। बस खराब होने के बाद कुछ यात्री नीचे उतर कर खड़े हो गए और कुछ बस में ही बैठे थे। इतने में ही तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी।
गुजरात के भावनगर निवासी घायल बाला भाई ने बताया कि वह भावनगर से हरिद्वार जा रहे थे। अम्बा रम्बाई, भावनगर में उनके गांव और आसपास के क्षेत्र से पूरी श्रद्धालुओं की मंडली बस में मौजूद थी, जिनमें 55 से 57 पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल थे। बस का डीजल खत्म हो गया था तो बस हाइवे पर खड़ी हुई थी। डीजल का इंतजाम करने में ड्राइवर कंडक्टर लगे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...