Google Analytics Meta Pixel अफगानिस्तान की जीत ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किल - Ekhabri.com

अफगानिस्तान की जीत ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किल

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को लखनऊ में नीदरलैंड को सात विकेट से हराया। इस आसान जीत के साथ ही इस टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावना मजबूत कर ली। अफगानिस्तान की यह चौथी जीत थी और उसने अंक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर आठ अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल कर लिया। अब सात मैचों के बाद इस टीम के भी न्यूजीलैंड के समान ही अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में कीवी टीम आगे है। ऑस्ट्रेलिया आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन उसने केवल छह मैच खेले हैं।अफगानिस्तान को अब ग्रुप चरण के अपने आखिरी दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का सामना करना पड़ेगा और दोनों मैचों में जीत मिलने पर उसके 12 अंक हो जाएंगे। अगर न्यूजीलैंड भी अपने बाकी दोनों मैच जीत जाता है तो दोनों टीमें बराबरी पर रहेंगी और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला नेट रन रेट से ही होगा। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मुकाबले हारती है तो न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन मैच बचे हैं और उनमें से एक मैच शानदार लय में चल रहे अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। हालांकि, शुक्रवार को हुए मैच से पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर नहीं आई। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के सात मैचों में छह अंक हैं और यदि वे अपने शेष दोनों मैच जीतते हैं तो वे अधिकतम 10 अंक तक पहुंच सकते हैं। इस स्थिति में प्रतियोगिता में उनका भविष्य पूरी तरह से इस पर निर्भर करेगा कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान अपने शेष मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का एक ही तरीका यह है कि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से बेहतर हो, तभी यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। इसके लिए पाकिस्तान को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
भारत 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *