Google Analytics Meta Pixel विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा : फूलरथ प्रचालन 18 से 23 अक्टूबर तक,36 गांवों से लगभग 400 श्रद्धालु शामिल होंगे - Ekhabri.com

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा : फूलरथ प्रचालन 18 से 23 अक्टूबर तक,36 गांवों से लगभग 400 श्रद्धालु शामिल होंगे


रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में इस वर्ष कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी के साथ फूलरथ को जगदलपुर के गोल बाजार में 18 से 23 अक्टूबर 2020 तक प्रचालन का निर्णय लिया गया है। परिक्रमा हेतु रथ खींचने के लिए जगदलपुर तहसील के 32 ग्रामों तथा तोकापाल तहसील के 4 ग्रामों के व्यक्ति स्थ प्रचालन के लिए आते हैं।

रथ प्रचालन के लिए 36 गांवों से लगभग 400 श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रत्येक गांव से 15 व्यक्ति लाने का लक्ष्य है। रथ प्रचालन के लिए युवा श्रद्धालुओं को चिंहित किए जाने के लिए सम्बंधित ग्रामों के पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव और कोटवारों का दल गठित किया गया है। जो 14 अक्टूबर को सांय 4 बजे तक रथ प्रचालन हेतु युवा श्रद्धालुओं को चिंहित कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जगदलपुर को सूचित करेंगे। रथ प्रचालन करने वालों को दो दिनों तक होम आइसोलेसन में रखा जाएगा। इस वर्ष रथ प्रचालन करने वालों को ग्रामवार चिंहित करके पास प्रदाय दिया जाएगा। पासधारी व्यक्ति का ही प्रतिदिन रथ परिचालन में सहभागिता होगी। चिंहित व्यक्ति को रथ खीचने की समयावधि में अपने गृह निवास जाने की अनुमति नही होगी। उन्हें निर्धारित आवासीय परिसर में रूकना अनिवार्य होगा। उन्हें समिति की ओर से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, जगदलपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


दशहरा रथ का पहला चक्का तैयार, पूजन कर नारफोड़नी की रस्म हुई पूरी
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में सिरहासार चौक में विधि-विधान से नारफोड़नी रस्म पूरी की गई। कारीगरों के प्रमुख बेड़ाउमरगांव निवासी दलपति की मौजूदगी में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मोगरी मछली, अंडा और लाइ-चना अर्पित किया गया, इसके साथ ही औजारों की पूजा की गई। पूजा विधान के बाद रथ के चक्के में एक्सल के लिए छेद किए जाने का काम शुरू किया गया। वहीं शाम को लोहरा लाड़ी तैयार की गई। यहां रथ में उपयोग किए जाने वाले कील आदि का निर्माण किया जा रहा है। रथ बनाने का कार्य भी पूरी तत्परता से झारउमरगांव और बेड़ा उमरगांव के 50 कारीगर कर रहे हैं। रथ का पहला चक्का तैयार होने के बाद सुबह 11 बजे सिरहासार भवन के सामने रथ के पहियों में छेद करने के पहले इनकी पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद इसमें छेद कर लोहे का गुर्दा लगाया जाएगा। बस्तर दशहरा के तहत इस वर्ष 8 पहियों वाला रथ तैयार किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *