Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करेंगे - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करेंगे

 

मंत्री केदार कश्यप का मर्दापाल में उत्साहपूर्ण स्वागत

 

रायपुर, 4 जनवरी 2024 | वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करेगी। राज्य की जनता-जनादर्शन से प्रधानमंत्री ने जो वायदे किए हैं। उसे पूरा करने की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। राज्य के 13 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान भी उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। चालू जनवरी माह से आगामी पांच वर्ष तक राज्य के 67 लाख से अधिक गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने का निर्णय भी सरकार ने ले लिया है। हम राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा के मान से 5500 रूपए भुगतान करेंगे।

IMG 20240105 WA0007

मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद केदार कश्यप आज पहली बार कोण्डागांव जिले के मर्दापाल पहुंचे थे। मर्दापाल और आस-पास के ग्रामीणजनों ने उनका भव्य स्वागत किया और मोटर साइकिल रैली निकाली। ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक नृत्य के बीच उनका तिलकाभिषेक किया और आतिशबाजी की। मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल में ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके प्रेम और स्नेह ने अभिभूत किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की का ओदश जारी कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को शीघ्र ही राशि प्रदान करने का कार्य भी किया जाएगा।

Read Also  दो ट्रक भिड़े, धड़ से अलग हुआ ड्राइवर का सिर, प्याज लूटते रहे लोग

 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा विकसित की जाएगी और देवगुड़ियों का जीर्णाेद्धार प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ हर घर तक बिजली और पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने वनों को जीवन का आधार बताते हुए इनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागों के माध्यम से जनता के समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *