Google Analytics Meta Pixel रायपुर शहर की स्वच्छता रैकिंग और बेहतर बनाने सफाई व्यवस्था सुधारने निगम आयुक्त ने कसी कमर - Ekhabri.com

रायपुर शहर की स्वच्छता रैकिंग और बेहतर बनाने सफाई व्यवस्था सुधारने निगम आयुक्त ने कसी कमर

 

नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में नगर पालिक निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता रैकिंग को और अधिक बेहतर बनाने सफाई व्यवस्था में सुधार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सफाई एवं अन्य मौलिक व्यवस्थाओं में छत्तीसगढ़ शासन की लोकहितैषी मंशा के अनुरूप जनअपेक्षित सुधार फील्ड में लाने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की सतत मॉनिटरिंग निरीक्षण सहित निरंतर कर रहे हैं। आज आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. स्थल पर टूटे हुए डस्टबिन को तत्काल बदलवाने सम्बंधित एजेंसी को निर्देशित किया, ताकि सबसे बड़े कपड़ा बाजार में कचरा डालने नागरिकों को कोई असुविधा ना होने पाये. आयुक्त ने राजातालाब पार का निरीक्षण किया एवं तालाब पार के पेवर को शीघ्र सुधारने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये. आयुक्त ने महालक्ष्मी कपड़ा बाजार के समीप की सड़क का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को कांक्रीट रोड को सुधारवाने के निर्देश दिये. आयुक्त ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल, अधीक्षण अभियन्ता बी. आर. अग्रवाल, जोन 3 जोन कमिश्नर विमल शर्मा की उपस्थिति में न्यू शान्तिनगर में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी 10 जोनों के वार्डों में सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था सतत मॉनिटरिंग कर जनहित एवं जनसुविधा की दृष्टि से चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये हैँ.

उन्होंने अपर आयुक्त गणों, जोन कमिश्नरगणों को तालाबों, मार्गो, नालों, नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही जनहितकारी योजना बापू की कुटिया के सभी स्थानों को सार्वजनिक जनउपयोग हेतु सुविधाजनक बनाने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं निगम आयुक्त के निर्देशानुसार अपर आयुक्त सर्व अभिषेक अग्रवाल, शैलेन्द्र पाटले,विनोद पाण्डेय, उपायुक्त स्वास्थ्य ए. के. हालदार, सभी जोन कमिश्नरगणों, कार्यपालन अभियन्तागणों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधार की दृष्टि से कर आवश्यक निर्देश देकर व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करने कहा। वार्ड 58 में बापू की कुटिया के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया. कटोरा तालाब में स्मार्ट टायलेट की व्यवस्था देखी गयी।

Read Also  Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में इसका असर दिखेगा या नहीं

चंगोराभाठा, बैजनाथपारा में विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। जोन 5 क्षेत्र में बापू की कुटिया की व्यवस्था, हांडी तालाब की सफाई व्यवस्था का अवलोकन अधिकारियों ने किया। जोन 9 में शीतला तालाब के समीप सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था को देखा गया। व्यवस्था में आवश्यक सुधार के सम्बन्ध में निर्देश सम्बंधितों को दिये गये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *