Google Analytics Meta Pixel Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर की बमबारी, 12 फलस्तीनी की मौत - Ekhabri.com

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर की बमबारी, 12 फलस्तीनी की मौत

इजरायल ने सोमवार को पूरे गाजा में बमबारी कर हमास के प्रभाव वाले इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में गाजा सिटी के एक घर में 12 फलस्तीनी मारे गए और कई घायल हुए हैं। जबकि दूसरे बड़े शहर खान यूनिस में इजरायली टैंकों की गोलाबारी के बाद कई स्थानों में आग लग गई और बड़ी मात्रा में उठे धुएं से शहर के ऊपर काला बादल छा गया।
इन हमलों के बाद गाजा में मरने वाले फलस्तीनियों की कुल संख्या बढ़कर 24,100 हो गई जबकि 61 हजार घायल हुए हैं। युद्ध में इजरायल के 189 सैनिक मारे गए हैं।
हमलों के कुछ देर बाद ही हमास ने तीन इजरायली बंधकों का वीडियो सार्वजनिक किया, जिसमें वे अपनी सरकार से हमले रोककर खुद को रिहा कराने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। इजरायली सरकार ने इसे युद्धविराम के लिए दबाव बनाने की हमास की हरकत माना है।
हमास से संबंधित फलस्तीनी प्रेस एजेंसी साफा के अनुसार इजरायली सेना और हमास लड़ाकों के बीच खान यूनिस में भीषण लड़ाई चल रही है। मध्य गाजा के अल-बुरेज और मेघाजी में भी दोनों पक्षों में लड़ाई जारी है। नुसीरत शहर की एक सड़क के वीडियो में दिखाया गया है कि वहां का एक भी मकान सही दशा में नहीं बचा है। इजरायली हमलों में वहां के कुछ मकान ध्वस्त, तो ज्यादातर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इजरायली सेना के अनुसार खान यूनिस में बड़ी मात्रा में हथियार ले जा रहे वाहन को हवाई हमले में बर्बाद कर दिया गया। इस हमले में वाहन में बैठे दो लड़ाके भी मारे गए हैं।
इजरायल के मध्य के रानाना शहर में दो कारों से कुचलने की घटना में एक महिला की मौत हुई है और 17 घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों कारों के फलस्तीनी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन घटनाओं के बाद इजरायल में सामुदायिक तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना बताया है। इस घटना के लिए जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, वे एक ही परिवार के हैं और मूल रूप से वेस्ट बैंक के रहने वाले हैं। ये लोग अवैध रूप से इजरायल में रह रहे थे। दोनों चालक कार से अलग-अलग स्थानों से रवाना हुए और उसके बाद एक स्थान पर आकर सड़क पर एक ही दिशा में चलने लगे। इस दौरान जो उनके सामने आया उसे रौंदते हुए आगे बढऩे लगे। उनकी मंशा भांपते ही लोगों में भगदड़ मच गई और लोग उनसे बचने के लिए भागने लगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *