Google Analytics Meta Pixel सितारों का समागम ...अमिताभ, रजनीकांत, अंबानी, टाटा, सचिन जैसे दिग्गज बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी - Ekhabri.com

सितारों का समागम …अमिताभ, रजनीकांत, अंबानी, टाटा, सचिन जैसे दिग्गज बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी

अयोध्या।प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर की दिग्गज हस्तियों का समागम होगा। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अदाणी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी हस्तियां इस पावन आयोजन की साक्षी बनेंगी।टेलीविजन पर लोकप्रिय रामायण में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संगीत जगत से मशहूर सरोदवादक अमजद अली खान भी इस आयोजन में शामिल होंगे। अजय देवगन, कंगना रणौत, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने, हेमा मालिनी, सनी देओल, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, संजय लीला भंसाली और गायिका श्रेया घोषाल, कैलाश खेर, शंकर महादेवन, अनूप जलोटा, सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल को भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रितों की सूची के लिए अमिताभ बच्चन 161 फीट ऊंचे गुलाबी बलुआ पत्थर मंदिर के उद्घाटन के लिए सोमवार को एक निजी चार्टर्ड विमान से अयोध्या जाएंगे। इसमें तेलुगू मेगास्टार प्रभास, अल्लू अर्जुन, जूनियर एटीआर, दक्षिण फिल्म जगत से चिरंजीवी और मोहनलाल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गीतकार पंकज मुंतशिर, उनकी पत्नी, प्रसून जोशी व उनकी पत्नी को भी बुलाया गया।

उद्योग जगत से इन्हें निमंत्रण

उद्योग जगत के मेहमानों की सूची में मुकेश अंबानी के अलावा उनकी मां कोकिलोन, पत्नी नीता, बेटे आकाश व अनंत, बहू श्लोका और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आमंत्रित हैं। वहीं टाटा समूह के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और उनकी पत्नी ललिता को भी निमंत्रण भेजा गया है। इनके अलावा इस सूची में अनिल अग्रवाल, हिंदूजा समूह के अशोक हिंदूजा, विप्रो के अजीम प्रेमजी, नूसली वाडिया, टॉरेंट ग्रुप के संस्थापक सुधीर मेहता, जीएमआर समूह के जीएमआर राव और रियल एस्टेट के दिग्गज निरंजन हीरानंदानी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Read Also  परीक्षा से भय कैसे दूर करें डॉक्टर गोपा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को दिए कई प्रकार के टिप्स

 

इनके अलावा आदित्य बिरला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, उनकी पत्नी नीरजा, पीरामल समूह के अजय पीरामल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम और टीसीएस सीईओ के क्रीतिवसन, एचडीएफसी के पूर्व चेयरपर्सन दीपक पारेख, के सतीश रेड्डी, जी के पुनीत गोयंका, एल एंड टी के एसएन सुब्रमण्यन और उनकी पत्नी, इंफोसिस के एनआर नारायणमूर्ति, नंदन निलेकणी, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, जिंदल स्टील के नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहान को भी आमंत्रित किया गया है।

खेल जगत से इन्हें निमंत्रण :

विश्वनाथन आनंद, पीटी उषा, बाइचुंब भूटिया, कपिल देव, सुनील गावस्कर, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, विरेंद्र सहवाग, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, करनम मल्लेश्वरी, कल्याण चौबे, कविता राउत तुंगार, देवेंद्र झंझाडिया, मिताली राज, साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *