Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

 

रायपुर, 27 जनवरी 2024

निजी विश्वविद्यालयों में अग्रणी कलिंगा विश्वविद्यालय ने 75वां गणतंत्र दिवस देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया। यह कार्यक्रम 26 जनवरी, 2024 को कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि पद्म श्री मदन सिंह चौहान प्रसिद्ध लोक और सूफी गायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ।

IMG 20240128 WA0001

समारोह की शुरुआत पद्मश्री मदन सिंह चौहान द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। जब उपस्थित लोग, जिनमें गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य, एनसीसी कैडेट और कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र शामिल थे, तिरंगे को सलामी देने के लिए एकजुट होकर खड़े हुए तो वातावरण राष्ट्रगान से गूंज उठा।

 

इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियाँ शामिल थीं जो भारत की समृद्ध विविधता और विरासत को प्रदर्शित करती थीं। छात्रा सुश्री अर्पिता प्रधान और सुश्री रितु वर्मा ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री मदन सिंह चौहान ने उद्बोधन दिया। उन्होंने उत्साहवर्धक शब्दों से उपस्थित लोगों का हौसला बढ़ाया और अपने सूफियाना अंदाज में दिल को छू लेने वाली गजल पेश की, जिसे सभी ने खूब सराहा। सुश्री शाश्वती शुभदर्शनी ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। उत्सव के दौरान कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर श्रीधर ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर जोर देते हुए प्रेरक भाषण दिया।

IMG 20240128 WA0002

छात्रा सुश्री महक शर्मा, बी.कॉम और श्री रितेश जैन, बीएएलएलबी ने देशभक्तिपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, श्री अंकुर कुणाल और सुश्री पुण्योटा महहतम ने गीत गाए जिससे कार्यक्रम का आनंद बढ़ गया।

 

धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण प्रभारी अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ ए राजशेखर थे।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे डॉ. आर उदय कुमार- अधिष्ठाता सूचना प्रौद्योगिकी संकाय, डॉ. ए विजयानंद-कुलानुशासक, डॉ. संजीव कुमार यादव- क्रीडा अधिकारी, श्री कमलकांत बारिक- सुरक्षा अधिकारी (भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन), श्री शेख अब्दुल कादिर- डिप्टी डीएसडब्ल्यू और सहायक प्रोफेसर, सुश्री निकिता जोशी, सहायक डीएसडब्ल्यू, सुश्री प्रीति मनहर- वार्डन गर्ल्स हॉस्टल, सुश्री सुमन चौहान- स्टाफ नर्स, श्री तोशन तारक एवं विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्रायें ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *