छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को राहत दी है. हाईकोर्ट ने लखमा को आवंटित सरकारी बंगला खाली कराने के आदेश पर रोक लगा दी है. कवासी लखमा को मंत्री रहते जिला मुख्यालय में एसपी बंगले के पास आवास मिला था. लेकिन सरकार बदलने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस देकर दूसरा मकान आवंटित किया था. जिसको लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.
प्रशासन ने मंत्री केदार कश्यप को आवंटित किया बंगला
दरअसल, लखमा धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर जिले के कोंटा विधानसभा के विधायक हैं. 6 बार के विधायक याचिकाकर्ता पिछली सरकार में मंत्री भी रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा की लिहाज से उन्होंने हाइकोर्ट में याचिका लगाई थी. आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने यह बंगला मंत्री केदार कश्यप को आवंटित किया था.
आवास बदलने से विधायक की बढ़ सकती हैै परेशानी
कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को आवास आवंटन का नियम पेश करने को कहा गया था. इस मामले में सोमवार को सुनवाई हुई थी. हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की तर्कों को सुनने के बाद आवास खाली करने और उसे बदलने के आदेश पर रोक लगा दी.
विधायक कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने कोर्ट कोृ बताया कि वह नक्सलियों के टारगेट में रहते हैं. इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनको जिला मुख्यालय में मकान आवंटित हुआ था. ऐसे में अब आवास बदलने से उन्हें खतरा हो सकता है और उनकी परेशानी बढ़ सकती है.
जेड प्लस सुरक्षा में रहते हैं लखमा
बता दें कि नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए विधायक लखमा को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. प्रदेश में सरकार बदल गई है और अब जिला प्रशासन ने उनके सरकारी आवास को बीजेपी विधायक और मंत्री केदार कश्यप को भी आवंटित कर दिया गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवासी लखमा ने मकान खाली कराने और बदलने के आदेश को निरस्त करने की मांग की है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...